This image represent to national and international important days in september

National and International important days of September

G.K के इस भाग में हमने जनवरी माह के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस ( national and international important  days of September) को कवर किया है यह भाग हर उस व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है जो विभिन्न प्रकार की परीक्षा की तैयार कर रहा है अथवा किसी को तैयारी करवां रहा है। दिवस के बारे में हर व्यक्ती को जानकारी रखनी चाहिए ताकी उसे यह पता चले की हमारे बीते समय में कौन सी घटना घटी थी या भविष्य में कौन सी घटना घटने वाली है। या वर्तमान में क्या चल रहा है यह सारी जानकारी दिवस के द्वारा पता चलता  रहता है।


सितम्बर माह के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय  महत्वपूर्ण दिवस  National and international important days of September-

1 सितम्बर राष्ट्रीय पोषण दिवस-

सरकार को यह पता है कि किसी भी व्यक्ति के लिए पोषण कितना महत्व रखता है। इसलिए पोषण के प्रति लोगो को जागरुक करने के लिए 1 सितम्बर को राष्ट्रीय पोषण दिवस मनाया जाता है और एक सितम्बर से 7 सितम्बर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है। 1973 में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की शुरुआत हुयी थी।

2 सितम्बर विश्व नारियल दिवस

पूरे विश्व में 2009 से 2 सितम्बर को विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है। इसके स्वास्थय लाभो के बारे में लोगो को बताने के लिए हर साल इसको 2 सितम्बर को मनाया जाता है।

3 सितम्बर गगन चुंबी दिवस

3 सितम्बर को हर साल पूरे विश्व में गगन चुंबी इमारत दिवस मनाया जाता है। इस दिन ही महान वास्तुकार लुई एच सुलिवन जयंती है। सुलिवन को गंगनचुंबी इमारतों (Father of Skyscraper) का पिता भी कहा जाता है।

5 सितम्बर राष्ट्रीय शिक्षक दिवस

एक अध्यापक का हमारे जीवन में बहुत ही बहुमुल्य योगदान होता है इसे पूरे विश्व में 5 अक्टूबर को मनाया जाता है लेकिन भारत में इसको 5 सितम्बर को मनाया जाता है। क्योकि 5 सितम्बर को डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन का जन्म दिन है जो भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे। उनके याद में यह दिवस मनाया जाता है।

8 सितम्बर अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस

17 सितम्बर 1965 को युनेस्को द्वारा 8 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस घोषित किया था। पहली बार इसको 1966 में मनाया गया था। इसको मनाने के पीछे उद्देश्य है व्यक्ति, समाज को साक्षर बनाना।

10 सितम्बर विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस

आज आत्महत्या एक भयावक महामारी का रूप ले चुकी है। यह ऐसी महामारी है, जिससे विश्‍व-समुदाय को अमूल्य मानव जीवन के संरक्षण के प्रति खतरा पैदा हो चुका है। इसको रोकने के लिए हर साल 10 सितम्बर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया जाता है। आत्महत्या के बढ़ते मामलो को रोकने के लिए हर साल 2003 में शुरु किया गया था। इसकी शुरुआत इंटरनेशनल असोसिएशन ऑफ सुसाइड प्रिवेंशन ने की थी

14 सितम्बर हिन्दी दिवस

अंग्रेजी भाषा के चलन और हिन्दी के प्रति लोगो का रुझान कम होते देख 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस मनाने की घोषणा किया गया 14 सितम्बर हिन्दी के पुरौधा व्यौहार राजेन्द्र सिन्हा का जन्म दिन है।

हिन्दी दिवस मनाने की शुरुआत 1953 से हुयी थी.

15 सितम्बर अंतर्राष्ट्रीय लोक तंत्र दिवस

हर साल 15 सितम्बर के दिन अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2007 में एक प्रस्ताव पारित किया गया

16 सितम्बर अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस

ओजोन परत को क्षति से बचाने के लिए हर साल 16 सितम्बर को ओजोन दिवस मनाया जाता है। इसको पहली बार 16 सितम्बर 1995 को विश्व ओजोन दिवस मनाया गया था।

17 सितम्बर विश्व रोगी सुरक्षा दिवस

हस साल किसी न किसी अस्पताल में देखभाल की सुविधा प्राप्त करने के दौरान रोगी को किसी न किसी दिक्कत का सामना करना पड़ता है कभी कभी यह दिक्कत इतना बढ़ जाता है कंट्रोल से बाहर हो जाता है इसको ध्यान में रखते हुए अस्पताल के स्टाप को जागरुक करने के लिए 17 सितम्बर विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इसको 25 मई 2019 को अपनाया गया था।

18 सितम्बर विश्व बांस दिवस

विश्व बांस दिवस पहली बार 18 सितंबर 2009 को बैंकाक में आयोजित किया गया था। इसको मनाने का उद्देश्य बांस रोपण के बारे में जागरुकता बढ़ाने, प्राकृतिक संसाधनो और पर्यावरण की रक्षा करने सतत उपयोगी सुनिश्चित करने के लिए मनाया जाता है।

21 सितम्बर अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस

21 सितम्बर को दुनिया भर में शांति दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे उद्देश्य सभी देशो के बीच शांति व्यवस्था बनाये रखना इस दिन सफेद कबूतर को उड़ाया जाता है क्योकि सफेद कबूतर को शांती का दूत माना जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने 1981 में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाने की शुरुआत की थी।

21 सितम्बर विश्व अल्जाइमर दिवस

विश्व अल्जामर दिवस जिसे हम भुलने की बिमारी कहते है।इसको 21 सितम्बर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य जागरूकता लाना है, ताकि घर-परिवार की शोभा बढ़ाने वाले बुजुर्गों को इस बीमारी से बचाकर उनके जीवन में खुशियां लाई जा सकें. अल्जाइमर्स में दिमाग में होने वाली नर्व सेल्स के बीच होने वाला कनेक्शन कमजोर हो जाता है.

22 सितम्बर विश्व राइनो दिवस

विश्व राइनो दिवस 22 सितम्बर को मनाया जाता है ताकी विश्व में मौजुद गेंडे की पांच प्रजातियो को बचाया जा सके। विश्व राइनो दिवस पहली बार 2010 में विश्व वन्यजीव कोष-दक्षिण अफ्रीका द्वारा घोषित किया गया था और 2011 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है।

23 सितम्बर अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा का अंतर्राष्ट्रीय दिवस

इसका पहली बार आयोजन 1958 में अंतर्राष्ट्रीय बधिरता सप्ताह के रुप में मनाया गया था।  तब से यह बधिर एकता के एक वैश्विक आंदोलन के रूप में विकसित हो गया है, जो मूक बधिर लोगों को अपने रोजमर्रा के जीवन में आने वाले सभी मुद्दों के प्रति लोगो कोमें जागरूक करने का काम करता था।

25 सितम्बर विश्व फार्मासिस्ट दिवस

अंतर्राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल फेडरेशन की एक पहल थी जिसे 2000 के दशक में इंस्तांबुल में आयोजित एक सम्मेलन में मान्यता दीइस दिन का उद्देश्य फार्मेसियो का ध्यान आकर्षित करना था। एफआईपी अपने सदस्यो को प्रोत्साहित करने के लिए इस दिन विश्व फार्मासिस्ट दिवस के रुप में मनाया जाता है।

25 सितम्बर अंत्योदय दिवस

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती को चिन्हित करने के लिए हर साल 25 सितम्बर को अंत्योदय दिवस के रुप में मनाया जाता है। अंत्योदय का मतलब होता है गरीब से गरीब व्यक्ति का उत्थान यदि दिन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 2014 को घोषित किया गया था। और आधिकारिक तौर पर 2015 से मनाया जा रहा है।

26 सितम्बर यूरोपिया भाषा दिवस

26 सितम्बर को पूरे विश्व में यूरोपिया भाषा दिवस मनाया जाता है। इसको मनाने के पीछे का उद्देश्य विश्व के तमाम भाषाओं के प्रति लोगो को जागरुक करना।

26 सितम्बर विश्व गर्भ निरोधक दिवस

इस दिवस मनाने की शुरुआत 26 सितम्बर 2007 से हुई थी। इसको मनाने का उद्देश्य आज के युवा पीढ़ी को यौन जागरुकता के प्रति लोगो को जागरुक करने के लिए। विश्व के तमाम देशो में समय समय पर लोगो को इसके लिए जागरुक किया जाता है।

26 सितम्बर विश्व नदी दिवस

विश्व के तमाम नदीयो को संरक्षण और सुरक्षा प्रदान करने के लिए और लोगो को नदीयो के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए हर साल 26 सितम्बर को विश्व नदी दिवस मनाया जाता है।

27 सितम्बर विश्व पर्यटन दिवस

पर्यटन के प्रति लोगो को जागरुक करने के लिए हर साल 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा साल 1980 में पर्यटन दिवस मनाने की शुरुआत की थी। इसी दिन साल 1970 में विश्व पर्यटन संगठन का संविधान स्वीकार किया गया था।

28 सितम्बर विश्व रेबीज दिवस

रेबीज की रोकथाम के लिए तथा लोगो को इसके प्रति जागरुक करने के लिए हर साल 28 सितम्बर को विश्व रेबीज दिवस मनाया जाता है। भारत में रेबीज से हर साल 20,000 हजार लोगो की मृत्यु हो जाती है। विश्व रेबीज दिवस पहली बार 2007 में मनाया गया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ सेंटर फोर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन, अमेरिका और एलायंस फोर रेबीज कंट्रोल के बीच साझेदारी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

29 सितम्बर विश्व हृदय दिवस

हृदय मनुष्य के शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है इसके प्रति लोगो को जागरुक करने के लिए हर साल 29 सितम्बर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। विश्व स्वास्थय संगठन द्वारा पहली बार 2000 इसको सितम्बर माह के अंतिम रविवार मनाये जाने की घोषणा किया था लेकिन 2014 में इसको 29 सितम्बर को मनाये जाने की घोषणा किया।

जनवरी माह के  महीने के महत्वपूर्ण दिवस  Important days in January 

फरवरी महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in February

मार्च महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in March

अप्रैल महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in April

मई महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in May

जून महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in Jun

जुलाई महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in July

अगस्त महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in August

अक्टूबर महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in October

नवम्बर महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in November

दिसम्बर माह के महत्वपूर्ण दिवस Important days in December

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
The captain who made India the winner of Under 19 World Cup Top ten important point of Fighter movie India vs England second test match result Tableau of Lord Ram’s life consecration ceremony Top batsman who scored double century in test match Ten benefits of Amla, without knowing which you are making the biggest mistake of your life.