This image represent to national and international important days of august

National and international important days of August in hindi

G.K के इस भाग में हमने अगस्त  माह के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस ( national and international important  days of August ) को कवर किया है यह भाग हर उस व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है जो विभिन्न प्रकार की परीक्षा की तैयार कर रहा है अथवा किसी को तैयारी करवां रहा है। दिवस के बारे में हर व्यक्ती को जानकारी रखनी चाहिए ताकी उसे यह पता चले की हमारे बीते समय में कौन सी घटना घटी थी या भविष्य में कौन सी घटना घटने वाली है। या वर्तमान में क्या चल रहा है यह सारी जानकारी दिवस के द्वारा पता चलता  रहता है।


1-मुस्लिम महिला अधिकार दिवस

तीन तलाक के खिलाफ कानूम लागू होने के उपलक्ष्य में 1 अगस्त को पूरे देश में मुस्लिम महिला अधिकार दिवस मनाया जाता है। केन्द्र सरकार द्वारा 1 अगस्त 2019 को तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया था।

1 अगस्त से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह

विश्व में स्तनपान को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल एक अगस्त से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान दिवस मनाया जाता है। ऐसा करने से शिशु स्वस्थय रहता है।

1-राष्ट्रीय पर्वतीय पर्वतारोहण दिवस

अमेरिका के दो मित्र बाबी मैथ्यु और जोश मैडिगन अमेरिका के न्युयार्क राज्य के एडिरोडैंक पर्वत पर 46 ऊची चोटियो पर सफलता पूर्व चढ़ाई की थी। 1 अगस्त 2015 को इन्होने अंतिम चोटी पर चढ़ी थी। तब से एक अगस्त को राष्ट्रीय पर्वतीय पर्वतारोहण दिवस के रुप में मनाया जाता है।

6 अगस्त हिरोशिमा दिवस

हर साल 6 अगस्त को हिरोशिमा दिवस एक शोक दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस दिन अमेरिका द्वारा जापान के शहस हिरोशिमा पर लिटिल बॉय नामक परमाणु बम गिराया था। जिसमे लाखो लोगो ने अपनी जान गवांयी थी। इस दिन को परमाणु ऊर्जा और परमाणु हथियारों के खतरे के बारे में शांति को बढ़ावा देने और जागरूकता फैलाने के लिए याद किया जाता।

7 अगस्त राष्ट्रीय हथकरघा दिवस

देश में हथकरघा बुनकरो को सम्मानित करने के लिए हर साल 7 अगस्त राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाता है। क्योकि हथकरघा सबसे अधिक उद्योग देने वाला उद्योग है। देश में हथकरघा दिवस मनाने की शुरुआत साल 2015 में हुई, दरअसल 7 अगस्त 1905 में ही महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत हुई थी।

8 अगस्त भारत छोड़ो आन्दोलन

अंग्रजो भारत छोड़ो की शुरुआत 8 अगस्त 1942 को आरम्भ हुआ था। यह आन्दोलन महात्मा गांधी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मुम्बई अधिवेशन में शुरु किया गया था।

9 अगस्त नागासाकी दिवस

हर साल 9 अगस्त को नागासाकी दिवस मनाया जाता है। यह दिन नागासाकी पीड़ित के के याद में मनाया जाता है। इस दिन अमेरिका द्वारा जापान के क्यूश द्वीप के नागासाकी पर फैट मैन नामक कोडनामित दूसरा प्लटोनियम परमाणु बम गिराया था।

12 अगस्त अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस

संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 17 दिसम्बर 1999 को यह फैसला लिया गया कि 12 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस का पहली बार आयोजन 2000 में किया गया था। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1985 को अंतर्राष्ट्रीय युवा वर्ष घोषित किया था।

12 अगस्त हाथी दिवस

हाथीयो के संरक्षण के लिए हर साल 12 अगस्त को हाथी दिवस मनाया जाता है। सिम्स और एलिफेंट की इंट्रोडक्शन फाउंडेशन द्वारा साल 2011 में इसकी पहल की गई थी लेकिन ऑफिशियली 12 अगस्त, 2012 को इसे मनाने की घोषणा हुई थी।

14 अगस्त पाकिस्तान का आजादी दिवस

पाकिस्तन इस दिन अपनी स्वतंत्रता दिवस मनाता है।  ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमंस में इंडियन इंडिपेंडेंस बिल 4 जुलाई 1947 को पेश किया गया था और 18 जुलाई 1947 को स्वीकारा गया और 14 अगस्त को बंटवारे के बाद 14-15 अगस्त की आधी रात को दो राष्ट्रों, भारत और पाकिस्तान का जन्म हुआ था. पाकिस्तान इसको 14 अगस्त को मानता है इसलिए वह अपनी स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को मनाता है।

15 अगस्त भारतीय स्वतंत्रता दिवस

इस दिन भारत अपनी स्वतंत्रता दिवस मनाता है।

15 अगस्त बंग्लादेश का शोक दिवस

देश के संस्थापक और प्रथम राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान की पुण्यतिथि 15 अगस्त को राष्ट्रीय शोक दिवस के रुप में मनाया जाता है।

16 अगस्त बेनिंगटन युद्ध दिवस

16 अगस्त को हर साल बेनिंगटन युद्ध दिवस के रुप में मनाया जाता है। मेरिकी क्रांतिकारी युद्ध की लड़ाई के सम्मान में मनाया जाता है। यह दिन महत्वपूर्ण है क्योंकि यह 244 साल पहले इस घातक दिन पर था जब ब्रिटिश सेना को अमेरिकियों ने निर्णायक रूप से हराया था।

17 अगस्त इंडोनेशिया स्वतंत्रता दिवस

इंडोनेशिया को नीदरलैंड से 17 अगस्त 1945 को आजादी मिली थी। इंडोनेशिया में इस दिन पंजत पिनांग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

19 अगस्त विश्व फोटोग्राफी दिवस

फोटोग्राफी के द्वारा हम अपने अनमोल चीजो को सजा कर रखते है। हर साल 19 अगस्त को पूरे विश्व में वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के रुप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की शुरुआत 1839 में फ्रांस में हुई थी।

20 अगस्त विश्व मच्छर दिवस

प्रत्येक वर्ष पूरे विश्व में 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस के रुप में मनाया जाता है। यह दिवस पेशेवर चिकित्सक सर रोनाल्ड रास की स्मृति में मनाया जाता है। इन्होने खोज किया था कि मनुष्य में मलेरिया नामक खतरनाक बिमारी के संचरण के लिए मादा मच्छर जिम्मेदार है।

20 अगस्त सद्भावना दिवस

प्रति वर्ष 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रुप में मनाया जाता है क्योकि इस दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म दिन है।

20 अगस्त भारतीय ऊर्जा दिवस

पहली बार यह दिवस 2004 में मनाया गया था। वर्ष 2004 में अक्षय ऊर्जा विकास कार्यक्रमो का समर्थन करने औऱ ऊर्जा के पारंपरिक स्रोतो के बजाय इसके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए की गयी थी।

26 अगस्त महिला समानता दिवस

1920 से पहले अमेरिका में महिलाओ को वोट डालने का अधिकार नही था। अमेरिका की महिलाओं ने वोट देने के अधिकार के लिए 50 साल की लड़ाई लड़ी थी तब जाके उनको 26 अगस्त 1920 के दिन वोट डालने का अधिकार मिला था।

29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस

हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेंजर ध्यानचंद की जंयती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में मनाया जाता है।

30 अगस्त लघु उद्योग दिवस

बेरोजगारो को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए हर साल 30 अगस्त को लघु उद्योग दिवस के रुप में मनाया जाता है।

 

जनवरी   महीने के महत्वपूर्ण दिवस  Important days in January 

 महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in february

मार्च महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in March

अप्रैल महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in April

मई महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in May

जून महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in Jun

जुलाई महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in July

सितम्बर महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in September

अक्टूबर महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in October

नवम्बर महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in November

दिसम्बर माह के महत्वपूर्ण दिवस Important days in December

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
The captain who made India the winner of Under 19 World Cup Top ten important point of Fighter movie India vs England second test match result Tableau of Lord Ram’s life consecration ceremony Top batsman who scored double century in test match Ten benefits of Amla, without knowing which you are making the biggest mistake of your life.