This image represent to March mont important days

National and International Important days in March

मार्च माह के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस   National and international days of March in hindi-

G.K के इस भाग में हमने मार्च माह के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस ( national and international Important days in March ) को कवर किया है यह भाग हर उस व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है जो विभिन्न प्रकार की परीक्षा की तैयार कर रहा है अथवा किसी को तैयारी करवां रहा है। दिवस के बारे में हर व्यक्ती को जानकारी रखनी चाहिए ताकी उसे यह पता चले की हमारे बीते समय में कौन सी घटना घटी थी या भविष्य में कौन सी घटना घटने वाली है। या वर्तमान में क्या चल रहा है यह सारी जानकारी दिवस के द्वारा पता चलता  रहता है।


 

1 मार्च विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस

इस दिन को नागरिक सुरक्षा के महत्व और इसके लिए अपने प्राणो की आहुति देने वाले कर्मियो को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। 1 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन का गठन किया गया था।

1 मार्च शून्य भेदभाव दिवस

यह दिवस सयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनो द्वारा मनाया जाना वाला वार्षिक दिवस है। इसका उद्देश्य़ कानून के समक्ष समानता और सयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों में व्यवहार को बढ़ावा देना। पहली बार इसको 1मार्च 2014 को मनाया गया था।

3 मार्च विश्व वन्यजीव दिवस

3 मार्च 2014 को पहली बार विश्व वन्यजीव दिवस मनाया गया था।

थाइलैंड द्वारा दुनिया के जंगली जीवो और वनस्पितियो के बारे में लोगो को जागरुक करने के लिए इसे मनाने का प्रस्ताव दिया ताकी उनकी रक्षा हो सके।

3 मार्च विश्व श्रवण दिवस

बहरे पन की समस्या से लोगो को जागरुक करने के लिए WHO द्वारा पहली बार इसको 3 मार्च 2007 को मनाया गया था। 2016 में उन्होने 3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस के रुप में मनाने की घोषणा की ।इसको पहले अन्तर्राष्ट्रीय ईयर केयर डे के रुप में मनाया जाता था।

7 मार्च जन औषधि दिवस

इस दिवस को मनाने के पीछे का उद्देश्य स्वास्थय सेवा को बढ़ावा देना और साथ देश के लोगो को जेनरिक दवाओं के प्रति जागरुक करना।

8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

महिलाओं के सम्मान में इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस दिन को पहली बार 1908 में न्युयार्क में मनाया गया था। 1910 में कोपेनहेगन में आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑफ़ वर्किंग वीमेन में क्लारा ने पहली बार यह विचार दुनिया के सामने रखा.  और पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 1911 में मनाया गया था।

10 मार्च CISF स्थापना दिवस

इसको हम केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के नाम से जानते है। CISF हर साल 10 मार्च को स्थापना दिवस मनया जाता है। इसको मार्च 1969 में 2200 कर्मियो की शक्ति के साथ भारत की संसद के एक अधिनियम के तहत स्थापित किया गया था। इसका मुख्यालय दिल्ली में है।

14 मार्च Pi दिवस

पाई की वजह से हम जान पाये है कि हमारी धरती गोल है। Pi की वैल्यू 3.14 है. संख्या का प्रारंभिक अंक तीन है इस प्रकार इसे मार्च में मनाया जाता है क्योंकि यह वार्षिक कैलेंडर में तीसरा महीना है और 14 नम्बर 14 वीं तारीख को दर्शाता है।

15 मार्च विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस

हर साल 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है। पहला उपभोक्ता आन्दोलन 1983 में हुआ था। तब से प्रत्येक वर्ष महत्वपूर्ण मुद्दो और अभियानो पर कार्रवाई के लिए इसे हर साल मनाया जाता है।

16 मार्च-राष्ट्रीय टीकाकऱण दिवस

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पहली बार 16 मार्च 1995 को मनाया गया था। इस दिन पहली बार मुंख के जरिये पोलियो की खुराक दिया गया था। इसलिए टीकाकरण दिवस हर साल 16 मार्च को मनाया जाता है।

20 मार्च अन्तर्राष्ट्रीय खुशी दिवस

हर साल 20 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय खुशी दिवस मनाया जाता है। इसको पहली बार 2013 में मनाया गया था। संयुक्त राष्ट्र ने एक प्रस्ताव पास कर इसे मनानेकी घोषणा किया।

20 मार्च विश्व गौरेया दिवस

हर साल 20 मार्च विश्व गौरैया दिवस मनाया जाता है क्योकि विश्व के तमाम देशो में गौरैया पायी जाती है यह दिवस लोगो में गौरेया के प्रति जागरुक करने के लिए मनाया जाता है ताकी गौरैया को संरक्षित किया जा सके। पहली बार गौरैया दिवस 2010 में 20 मार्च को मनाया गया था। गौरैया के संरक्षण में मुख्य भूमिका निभाने वाले को पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

21 मार्च विश्व वानिकी दिवस

हर साल इसको 21 मार्च को मनाया जाता है ताकी लोग अपने मातृभूमि की मिट्टी औऱ वनसम्पदा को समझ सके उनकी संरक्षण पर ध्यान दे। पहली बार इसको 1971 में मनाया गया था। भार में इसकी शुरुआत 1950 में ही किया गया था.

22 मार्च विश्व जल दिवस

जल संकट को देखते हुए हर साल विश्व में 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रुप में मनाया जाता है। विश्व जल दिवस मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्री द्वारा 1992 के अपने अधिवेशन में 22 मार्च किया गया था। विश्व जल की अन्तर्राष्ट्रीय शुरुआत 1992 में रियो डी जेनेरियो में आयोजित पर्यावरण व विकास का सयुक्त सम्मेलन में किया गया था।1993 को पहली बार सम्पूर्ण विश्व में 22 मार्च विश्व जल दिवस मनाया गया।

23 मार्च विश्व मौसम विज्ञान दिवस

हर साल 23 मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इसको मनाने के पीछे का उद्देश्य की हर साल मौसम में हो रहे बदलाव के प्रति लोगो को जागरुक करना। सन् 1950 में विश्व मौसम विज्ञान संगठन की स्थापना की गई थी। संस्था के अस्तित्व अथवा स्थापना के जश्न को मनाने के लिए प्रतिवर्ष 23 मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

24 मार्च विश्व टीवी दिवस

विश्व क्षयरोग दिवस या विश्व टीबी दिवस हर साल 24 मार्च को मनाया जाता है। इसे मनाने के पीछे को उद्देश्य यह होता है कि लोगो को इस रोग प्रति जागरुक करना। टीबी अथवा क्षयरोग एक संक्रामक बीमारी है, जो माइको ट्यूबरक्युलोसिस बैक्टीरिया के कारण होती है। इसका ज्यादातर असर फेफड़ों पर होता है।

27 मार्च विश्व रंगमंच दिवस

विश्व रंगमंच दिवस मनाने के पीछे का कारण है लोगो का रंगमंच के प्रति जागरुक करना क्योकि रंगमंच के द्वारा कही भी प्रदर्शन करके लोगो को जागरुक कर सकते है। इसलिए हर साल 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस मनाया जाता है। इंटरनेशनल थिएटर इंस्टिट्यूट इसी दिन एक कांफ्रेंस करता है जिसका मकसद होता है एक थिएटर कलाकार का चयन करना जो लोगो को एक ख़ास मैसेज देता है. इस सन्देश का लगभग 50 भाषाओं में अनुवाद किया जाता है जो दुनियाभर के अखबारों में छपता है.।

जनवरी माह के  महीने के महत्वपूर्ण दिवस  Important days in January 

 फरवरी महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in February

अप्रैल महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in April

मई महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in May

जून महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in Jun

जुलाई महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in July

अगस्त महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in August

सितम्बर महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in September

अक्टूबर महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in October

नवम्बर महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in November

दिसम्बर माह के महत्वपूर्ण दिवस Important days in December

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
The captain who made India the winner of Under 19 World Cup Top ten important point of Fighter movie India vs England second test match result Tableau of Lord Ram’s life consecration ceremony Top batsman who scored double century in test match Ten benefits of Amla, without knowing which you are making the biggest mistake of your life.