This image represent to natinal and international important days in october

National and international important days of october

G.K के इस भाग में हमने जनवरी माह के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस ( national and international important  days of October) को कवर किया है यह भाग हर उस व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है जो विभिन्न प्रकार की परीक्षा की तैयार कर रहा है अथवा किसी को तैयारी करवां रहा है। दिवस के बारे में हर व्यक्ती को जानकारी रखनी चाहिए ताकी उसे यह पता चले की हमारे बीते समय में कौन सी घटना घटी थी या भविष्य में कौन सी घटना घटने वाली है। या वर्तमान में क्या चल रहा है यह सारी जानकारी दिवस के द्वारा पता चलता  रहता है।


अक्टूबर माह के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस National and international important days of October-

1 अक्टूबर अतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस

संयुक्त राष्ट्र ने भी विश्व में बुजुर्गो के प्रति हो रहे दुर्व्यहार और अन्याय को खत्म करने के लिए और जागरुक फैलाने के लिए 14 दिसम्बर 1990 को यह निर्णय लिया गया कि 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाया जायेगा।

1 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस

कापी के प्रति लोगो को के रुची को ध्यान में रखते हुए पहली बार अंतर्राष्ट्रीय काफी दिवस 2015 में मनाया गया था। काफी दिवस अलग अलग देशो में अलग अलग तारीख को राष्ट्रीय काफी दिवस मनाया जाता है। नेपाल द्वारा पहला अंतर्राष्ट्रीय काफी दिवस 2005 में मनाया था।

2 अक्टूबर गांधी जंयती-

यह दिन भारत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योकि इस दिन हमारे देश के दो महापुरुष का जन्म दिन है एक है महात्मा गांधी दूसरे है लाल बहादुर शास्त्री।

4 अक्टूबर विश्व पशु दिवस

हर साल 4 अक्टूबर को विस्व पशु दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य विलुप्त हो रहे पशुओ की रक्षा करना।

5 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस

हर साल शिक्षक के सम्मान में 5 अक्टूबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है यह शिक्षक दिवस युनेस्को द्वारा पहली बार 1994 में मनाया गया था। चीन में शिक्षक दिवस की शुरुआत 1931 में की गयी थी।

7 अक्टूबर विश्व कपास दिवस

पहली बार कपास दिवस 7 अक्टूबर 2019 को मनाया गया था। इसकी पहल चार देश बेनिन,बुर्किना फासो,चाड, और मलिन ने की थी। विश्व कपास दिवस विश्व खाद्य संगठन,संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र व्यापार व विकास सम्मेलन, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्र और अंतर्राष्ट्रीय कपास सलाहकार सीमित द्वारा मनाया जाता है।

8 अक्टूबर भारतीय वायु सेना दिवस

8 अक्टूबर 1932 भारतीय वायुसेना की स्थापना हुआ था तब से 8 अक्टूबर को हर साल भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाता है।

9 अक्टूबर विश्व डाक दिवस

९ अक्टूबर 1874 को ’’यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन’’ के गठन हेतु बर्न, स्विटजरलैण्ड में 22 देशों ने एक संधि पर हस्ताक्षर किया था इसीकारण विश्व डाक दिवस मनाने के लिए यह दिन चुना गया।

10 अक्टूबर विश्व मानसिक स्वास्थय दिवस

पूरे विश्व में हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थय दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1992 में हुआ था। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेश औऱ वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ मेन्टल हेल्थ द्वारा मानसिक बीमारियो के प्रति लोगो को सचेत करने के लिए हर साल इसको मनाया जाता है। विश्व भऱ 350 मिलियन से अधिक लोग अवसाद से ग्रस्त है।

11 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस

साल 2012 से बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियो पर ध्यान देने के लिए हर साल यह दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 19 दिसंबर, 2011 को लड़कियों के अधिकारों और दुनिया भर में लड़कियों के सामने आने वाली अनोखी चुनौतियों को पहचानने के लिए 11 अक्टूबर को बालिका के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाने की घोषणा किया।

14 अक्टूबर विश्व मानक दिवस-

यह हर साल 14 अक्टूबर को मनाया जाता है। उपभोक्ताओं, नियामको और उद्योगो के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था के मानकीकरण के बारे में लोगो को जागरुक करने के लिए मनाया जाता है यह दिवस पहली बार 1970 में आयोजित किया गया था।

15 अक्टूबर विश्व विद्यार्थी दिवस

संयुक्त राष्ट्र ने प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूब ए. पी. जे अब्दुल कलाम का जन्म दिन है विश्व विद्यार्थी दिवस के रुप में मनाये जाने की घोषणा किया। डा. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम एक वैज्ञानिक के साथ राजनेता और एक शिक्षक भी थे।

16 अक्टूबर विश्व खाद्य दिवस

हर साल 16 अक्टूबर विश्व खाद्य दिवस के रुप में मनाया जाता है। सन 1945 को संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन के स्थापना की याद में हर वर्ष 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस के रुप में मनाया जाता है।

16 अक्टूबर विश्व स्पाइन दिवस-

विश्व के तमाम लोग रीढ़ के हड्डी में दर्द से परेशान है इसके प्रति लोगो को जागरुक करने के लिए हर साल विश्व स्पाइन डे बनाया जाता है।

20 अक्टूबर विश्व सांख्यिकी दिवस

हर साल 20 अक्टूबर को विश्व सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग ने फरवरी 2010 में अपने 41 वें अधिवेशन 20 अक्टूबर विश्व सांख्यिकी दिवस के रुप मे मनाने का प्रस्ताव रखा था।

24 अक्टूबर – संयुक्त राष्ट्र दिवस –

हर साल 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है। सभी देशो के बीच शांती व्यवस्था बनाये रखने के लिए इसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को किया गया था।

31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस

हर साल सरदार सरदार वल्लभभाई पटेल की जंयती को हर साल राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया जाता है।

विविध

3 अक्टूबर को जर्मन एकता दिवस मनाया जाता है

15 अक्टूबर को विश्व सफेद गन्ना दिवस मनाया जाता है।

15 अक्टूबर को ग्लोबल हैंडवास डे मनाया जाता है।

13 अक्टूबर को आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

गर्भावस्था और शिशु हानि स्मरण दिवस 15 अक्टूबर को मनाया जाता है।

21 अक्टूबर को पुलिस स्मृत दिवस मनाया जाता है।

23 अक्टूबर को तिल दिवस मनाया जाता है।

24 अक्टूबर को विश्व विकास सूचना दिवस मनाया जाता है।

30 अक्टूबर को विश्व बचत दिवस मनाया जाता है।

जनवरी   महीने के महत्वपूर्ण दिवस  Important days in January 

फरवरी महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in february

मार्च महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in March

अप्रैल महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in April

मई महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in May

जून महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in Jun

जुलाई महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in July

अगस्त महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in August

सितम्बर महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in September

अक्टूबर महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in October

नवम्बर महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in November

दिसम्बर माह के महत्वपूर्ण दिवस Important days in December

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
The captain who made India the winner of Under 19 World Cup Top ten important point of Fighter movie India vs England second test match result Tableau of Lord Ram’s life consecration ceremony Top batsman who scored double century in test match Ten benefits of Amla, without knowing which you are making the biggest mistake of your life.