This image represent to important days in April

National and International Important Days in April in hindi

G.K के इस भाग में हमने जनवरी माह के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस (national and international Important days in April ) को कवर किया है यह भाग हर उस व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है जो विभिन्न प्रकार की परीक्षा की तैयार कर रहा है अथवा किसी को तैयारी करवां रहा है। दिवस के बारे में हर व्यक्ती को जानकारी रखनी चाहिए ताकी उसे यह पता चले की हमारे बीते समय में कौन सी घटना घटी थी या भविष्य में कौन सी घटना घटने वाली है। या वर्तमान में क्या चल रहा है यह सारी जानकारी दिवस के द्वारा पता चलता  रहता है।


1 अप्रैल मुर्ख दिवस

यह पहली बार 1852 में मनाया गया था। जब फ्रांस ने जूलियन कलैंडर पर स्विच किया था।

1 अप्रैल ओडिसा स्थापना दिवस-

1 अप्रैल 1936 को ओडिसा को स्वतंत्र प्रांत बनाया गया था।

7 अप्रैल विश्व स्वास्थय दिवस

प्रतिवर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन के जन्मदिवस के रूप में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस बनाया जाता है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में मनाए जाने वाले दिनों में यह एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिवस को मनाने की शुरुआत 1950 में किया गया था। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर के लोगो को स्वास्थय के प्रति जागरुक करना ।

10 अप्रैल विश्व होम्योपैथिक दिवस

होम्योपैथिक के जनक जर्मन मूल के ईसाई फ्रेडरिक सैमुअल हैनीमैन का जन्म 10 अप्रैल को हुआ था। आज के समय में 100 देशों से अधिक देशो में होम्पयोपैथिक से इलाज होता है। होम्योपैथिक का इलाज काफी सस्ता होता है इसके प्रति लोगो को जागरुक करने के लिए हर साल 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथिक दिवस मनाया जाता है।

11 अप्रैल राष्ट्रीय सुरक्षित मातृ दिवस

कस्तुरबा गांधी के जन्म दिवस के मौके पर देश हर साल 11 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृ दिवस मनाता है। भारत सरकार द्वारा इसे 2003 में 11 अप्रैल से मनाने की घोषणा किया था।

13 अप्रैल जलियावाला बांग हत्याकांड दिवस

13 अप्रैल 1919 को अमृतसर में हुए नरसंहार को याद करने के लिए इसको मनाया जाता है।

14 अप्रैल B.R. अम्बेडर जयंती-

14 अप्रैल को भीम राव अम्बेडकर का जन्म हुआ था। उनके द्वारा समाज सुधार में किये गये योगदान को याद करने के लिए लोगो द्वारा कई जगह जनसभा का आयोजन किया जाता है।

17 अप्रैल विश्व हिमोफीलिया दिवस

वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ हीमोफीलिया के संस्थापक फ्रैंक केनेबल की 1987 में संक्रमित खून के कारण एड्स होने पर मौत हो गई थी। इसके 2 साल बाद फ्रैंक के जन्म दिन 17 अप्रैल 1989 को हिमोफीलिया दिवस मनाने की शुरुआत हुई। तभी से हर साल 17 अप्रैल को विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाया जाता है।

18 अप्रैल विश्व विरासत दिवस-

पूरे विश्व में इसको 18 अप्रैल को मनाया जाता है ताकी मानव सभ्यता से जुड़े ऐतिहासिक और सास्कृतिक स्थलो के संरक्षण के प्रति लोगो को जागरुक कर सके।

22 अप्रैल विश्व पृथ्वी दिवस

पृथ्वी को दोहन से रोकने के लिए हर साल 22 अप्रैल पृथ्वी दिवस के रुप में मनाया जाता है इसको पहली बार 1970 में मनाया गया था। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन के द्वारा 1970 किया गया था। 1990 से इसको अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया जाने लगा।

23 अप्रैल विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस-

इसको विश्व पुस्तक दिवस भी कहते है। लोगो का कम्प्युटर और मोबाइल के प्रति दिलचस्पी ने उनको कापी किताब से दूर कर दिया है। लोगो का किताबो के प्रति जागरुक करने के लिए 23 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1995 में किया गया था। इसको इस दिन इस लिए भी मनाया जाता है क्योकि इस दिन कई लेखको के जन्म और मृत्यु का प्रतीक है जैसे- विलियन शेक्सपीयर,मिगुएल डी सर्वाटेस,जोसेप प्ला का जन्म हुआ था। मैनुएल मेजिआ वैलेजो और मौरिस डून का निधन हुआ था।

24 अप्रैल राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस

पहली बार इसको 2010 में मनाया गया था। तब से इसके प्रत्येक वर्ष 24 अप्रैल को मनाया जाता है। इस अवसर पर पंचायती राज मंत्रालय द्वारा देश भर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पंचायतो/राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशो को पुरस्कृत किया जाता है।

24 अप्रैल विश्व पशु चिकित्सा दिवस

पशुओं के स्वास्थय में सुधार करने के लिए हर साल अप्रैल के चौथे शनिवार को विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाया जाता है।

25 अप्रैल विश्व मलेरिया दिवस

मलेरिया के प्रति लोगो को जागरुक करने के हर साल 25 अप्रैल विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। पहली बार विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल 2008 को मनाया गया था। यूनिसेफ ने इसको मनाने की शुरुआत किया था।

26 अप्रैल विश्व बौद्धिक संपदा दिवस

यह विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा मनाया जाता है। इसी दिन 1970 को इसकी स्थापना हुआ था। वर्ष 2000 WIPO ने 26 अप्रैल को वार्षिक विश्व बौद्धिक संपदा दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा किया ।

जनवरी माह के  महीने के महत्वपूर्ण दिवस  Important days in January 

फरवरी महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in February

मार्च महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in March

मई महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in May

जून महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in Jun

जुलाई महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in July

अगस्त महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in August

सितम्बर महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in September

अक्टूबर महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in October

नवम्बर महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in November

दिसम्बर माह के महत्वपूर्ण दिवस Important days in December

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
The captain who made India the winner of Under 19 World Cup Top ten important point of Fighter movie India vs England second test match result Tableau of Lord Ram’s life consecration ceremony Top batsman who scored double century in test match Ten benefits of Amla, without knowing which you are making the biggest mistake of your life.