G.K के इस भाग में हमने जनवरी माह के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस (January month Important national and international days) को कवर किया है यह भाग हर उस व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है जो विभिन्न प्रकार की परीक्षा की तैयार कर रहा है अथवा किसी को तैयारी करवां रहा है। दिवस के बारे में हर व्यक्ती को जानकारी रखनी चाहिए ताकी उसे यह पता चले की हमारे बीते समय में कौन सी घटना घटी थी या भविष्य में कौन सी घटना घटने वाली है। या वर्तमान में क्या चल रहा है यह सारी जानकारी दिवस के द्वारा पता चलता रहता है।
1 जनवरी- वैश्विक परिवार दिवसaa
इसका उद्देश्य विश्व में शांति बनाये रखना और एक दिन परिवार के सभी लोग आये और एक जुट समाज की रचना करे।
4 जनवरी विश्व ब्रेल दिवस-
प्रत्येक वर्ष 4 जनवरी को ब्रेल दिवस के रुप में मनाया जाता है। ब्रेल का जन्म में फ्रांस में 4 जनवरी 1809 में हुआ था। इन्होने अंधो के लिए लिखने व पढ़ने की प्रणाली विकसित किया था।
8 जनवरी- अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस दिवस-
8 जनवरी 1912 की इसकी स्थापना हुआ था। इसका प्राथमिक उद्देश्य सभी अफ्रीकियों को एक लोगों के रूप में एक साथ लाना और उनके अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा करना था।
9 जनवरी- प्रवासी भारतीय दिवस-
इस दिन महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश वापस लौट कर आये थे। इसकी शुरुआत 2003 में किया गया था।
10 जनवरी विश्व हिन्दी दिवस
हिन्दी को पूरे विश्व में प्रचारित करने के लिए 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है।
11 जनवरी- लाल बहादुर शास्त्री की पुण्य तिथि
11 जनवरी 1966 को इनका निधन हो गया था । इसलिए इस दिन को लाल बहादुर शास्त्री की पुष्य तिथि के रुप में मनाया जाता है।
12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस
इस दिन स्वामी विवेका नन्द का जन्म हुआ था। इनकी जयंती को देश के युवाओं को समर्पित करते हुए हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनाया जाता है। 2022 में इसकी थीम है इट्स आल इन द माइन्ड
15 जनवरी भारतीय सेना दिवस
यह दिन भारत की सेना के लिए अहम दिन होता है। 15 जनवरी भारत के गौरव को बढ़ाने और सीमा की सुरक्षा करने वाले जवानों के सम्मान का दिन होता है। 15 जनवरी को नई दिल्ली और सभी सेना मुख्यालयों पर सैन्य परेडों, सैन्य प्रदर्शनियों व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
21 जनवरी मेघालय, मणिपुर,त्रिपुरा स्थापना दिवस
21 जनवरी 1972 को इनको पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था तब से इस दिन को इनकी स्थापना दिवस के रुप में मनाया जाता है।
23 जनवरी नेताजी सुभाष चनद्र बोस जयंती
23 जनवरी को नेताजी का जन्म दिन होता है उनको याद करने के लिए इस दिन को उनकी जयंती के रुप मे मनाया जाता है।
24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस
भारत सरकार द्वारा समाज में सुधार करने के लिए 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रुप में मनाने की घोषणा किया है। इस अभियान के तहत देश की लड़कियो को जागरुक करने का काम किया जाता है तथा समाज के निर्माण के लिए महिलाओं को जागरुक किया जाता है। इस दिन इंदिरा गांधी द्वारा भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री की शपथ लिया गया था।
25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस
लोगो को मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए हर साल इस तारीक को राष्ट्रीय मतदान दिवस के रुप में मनाया जाता है।
26 जनवरी अंतर्राष्ट्रीय सीमा कर दिवस
25 जनवरी को विश्व सीमा शुल्क संगठन (World Customs Organization – WCO) द्वारा 1953 में इन दिन को मनाने अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस के रुप मनाने की घोषणा किया गया था। जब बेल्जियम के ब्रुसेल्स में सीमा शुल्क सहयोग परिषद (Customs Cooperation Council – CCC) का उद्घाटन सत्र आयोजित किया गया था। 1994 में CCC का नाम बदलकर विश्व सीमा शुल्क संगठन (WCO) कर दिया गया।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस-
26 जनवरी 1950 को भारत का संविधार लागू हुआ था। तब से इस दिन को भारतीय गणतंत्र दिवस के रुप में मनाया जाता है।
28 जनवरी लाला लाज पत राय की जयंती
28 जनवरी 1865 को लाला लाजपत राय का जन्म हुआ था। इनकी उपलब्धियो को याद करने के लिए इस दिन को इनकी जयंती के रुप में मनाया जाता है।
30 जनवरी शहीद दिवस
इस दिन महात्मा गांधी की हत्या हुई थी। इसलिए इस दिन को शहीद दिवस के रुप में मनाया जाता है। 23 मार्च को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी हुयी थी इस दिन भी शहीद दिवस के रुप में मनाया जाता है।
30 जनवरी विश्व कुष्ठ उन्मूलन दिवस
यह हर जनवरी के अंतिम रविवार को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्धेश्य कुष्ट रोगो से पीड़ित लोगो की सहायता करना और इस रोगो से पीड़ित लोगो की देखभाल करने वालो को सहयोग प्रदान करना।
फरवरी महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in February
मार्च महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in March
अप्रैल महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in April
मई महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in March
जून महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in jun
जुलाई महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in july
अगस्त महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in August
सितम्बर महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in september
अक्टूबर महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in october
नवम्बर महीने के महत्वपूर्ण दिवस Important days in November
दिसम्बर माह के महत्वपूर्ण दिवस Important days in December