This image represent ot top ten dangerous Birds

विश्व के 10 खतरनाक पक्षी ( Dangerous Birds)

विश्व के 10 खतरनॉक पक्षी  Top 10 Dangerous Birds

GK के इस पार्ट में दुनिया में वो सभी पक्षी जो  कॉफी खतरनॉक होते है  या उनको  देखने में डर लगता है उन सभी पक्षीयों के बारे में हमने  बताया है। ये सभी पक्षी विश्व के विभिन्न हिस्सो मे पाये जाते है। ये सभी पक्षी क्यो इतने खतरनॉक होते है उनके बारे में  हमने संक्षेंप में बताया है।

1-कैसोवरी Cassowary

कैसोवरी की गिनती विश्व के सबसे Dangerous Birds में की जाती है। वर्तमान में मौजूद पक्षियों में शुतुरमुर्ग और एमु के बाद ये दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा पक्षी है। कैसोवरी 50 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ सकता है। ये ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रिकी के न्यू गुयाना के क्षेत्रों में पाया जाता है। अब तक यह बहुत सारे लोगों की जान ले चुका हैं।

2-शुतुरमुर्ग Ostrich –

विश्व में जीवित पक्षियों की बात की जाय तो विश्व का सबसे बड़ा जीवित पक्षी इस समय शुतुरमुर्ग है इसकी ऊंचाई 9 फीट तथा वजन 150 किलो होता है। यह पक्षियों की श्रेणी में होने के बाद भी उड़ नही सकता है। ये अपने पंखो का इस्तेमाल बैलेंस बनाने के लिए करता है। इसके अंडे की लम्बाई 6 इंच तक होती है। इसकी औसत गति 50 से 60 मील प्रति घंटे होती है। इनकी औसत उम्र की बात की जाय तो 60 वर्ष तक होता है इसके पास दांत नही होते है यह अपने भोजन को निगल कर खाता है। इसके मुख्य भोजन बीज, घास और कीट पतंग होते है। इसकी आँख की लंबाई लगभग 2 इंच होती है। मादा शुतुरमुर्ग एक साल में लगभग 50 अंडे देती है।

3-यूरोपियन हेरिंग गल European herring gull

इनकी लंबाई 60 से 65 सेमी तक होती है। इनका औसत वजन 1 किलो ग्राम तक होता है । ये अपने भोजन को प्राप्त करने के लिए इंसानो से भी लड़ जाते है और इंसानो को घायल कर देते है।ये युरोप के सभी क्षेत्रो( उत्तरी युरोप, दक्षिणी युरोप, पश्चिमी युरोप मध्य युरोप ) पाये जाते है।यह मानव द्वारा छोड़ गये या चोरी किये गये मांस से अपना पेट भरते है। डेवलपमेंट के सभी स्टेज में नर और मादा समान होते है लेकिन जब व्यस्क हो जाते है तब नर हेरिंग गल मादा से बड़े होते है।

4- लैमर्जियर Lammergeier

इसे दाढी वाला गिद्ध अथवा ऑसीफ्रेज के नाम से जाना जाता है जो जीनस जिपेटस का एक मात्र जीवित सदस्य है। जो शिकार के लिए सबसे बड़ी पक्षियों में जो उड़ सके के रुप में जाना जाता है। इस प्रजाती के पक्षी को अंतर्राष्ट्रीय संघ द्वारा प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनो को बचाने के लिए 2014 में खतरों की लिस्ट में सूची बद्ध किया गया है। लैमर्जियर के घोसले पहोड़ो पर होते है। ये एक या दो सफेद अंडे देते है जिनकी लम्बाई 4 इंच के होते है।

5-बाज Hawk-

बाज का वैज्ञानिक नेम Buteo है। इसको शिकारी पक्षी के रुप में जाना जाता है जो अपने शिकार को 5 किलोमीटर दूर से देख लेता है। बाज का चोंच, जिसका प्रयोग मांस को फाड़ने के लिए करता है यदि वह टूट जाता है तो दोबारा निकल जाता है। अंटार्कटिका महाद्वीप को छोड़कर लगभग सभी महद्वीपो में पाया जाता है। इनकी लगभग 270 प्रजातियां पायी जाती है। जिनमे से 25 प्रजातियां अमेरिका में पायी जाती है। मादा बाज नर मादा से बड़ी होती है। इंसानो की तुलना में 5 गुना ये अधिक देख लेते है। इनके भोजन में छोटे छोटे जीव जन्तु शामिल है। यह अपने परिवार की सुरक्षा के लिए किसी पर भी हमला कर सकता है। यह इंसानो को सबसे बड़े खतरो के रुप में देखते है।

6-ईमू Emu

विश्व में ईमू तीसरा सबसे बडा पक्षी है जो पंख होते हुए भी उड़ नही सकता है। यह Casuariidae परिवार से सम्बन्धित है। ये उतने खतरनाक नही होते है जितने कैसोवरी और शुतुरमुर्ग होते है। ये अपने अंडो की सुरक्षा को लेकर आक्रमक हो जाते है लेकिन उतने आक्रमक नही होते है जितने शुतुरमुर्ग और कैसोवरी होते है। इनके पैर इतने मजबूत होते है की ये लगभग 30 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकते है।

7-Great Northern Loon

इनकी पांच प्रजातीयाँ पायी जाती है जो जलीय पक्षी है संयुक्त राज्य अमेरिका,रुस, कनाडा, अथवा एशिया के मीठे जल में पाये जाते है। यदि इसे महसूस होता है की किसी भी मानव से उसके बच्चो को या उसके क्षेत्र को खतरा है तो वह मनुष्यो के ऊपर आक्रमण कर देती है। एक बार इसने पक्षी वैज्ञानिक को शिकारी समझ कर अपनी चोंच से उसके दिल में छेद कर दिया था जिससे उसकी तुरन्त मृत्यु हो गयी थी। प्रजनन के मौसम में ये अपने क्षेत्र में किसी भी पक्षी का दखल पसंद नही करते है ये उनको हमेशा खदेड़ते रहते है।

8-The Mute Swan-

ये सबसे बड़े जल पक्षियों मे से एक है इनका मूल निवास यूरेशिया है।पूरे दुनिया में हंसो की 6 प्रजातियाँ पायी जाती है। इनका जीवन काल 20 से 30 वर्ष तक होता है। एक हंस के शरीर पर 25,000 से अधिक पंख होते है। यह 95 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ सकता है। ये जमीन पर सोने के लिए एक पैर का इस्तेमाल करते है। ये हमेशा जोड़ो में रहते है। गुस्से में इनके द्वारा किये गये हमले से किसी के भी पैर की हड्डी को तोड़ सकता है। ये अपने अंडो की रक्षा के लिए आक्रमक हो जाता है। यह तबतक सामने वालो पर आक्रमण करता रहता है जब तक वह जीव उनके अंडो से दूर नही हो जाता है।

9-गिद्ध Vulture-

गिद्ध पक्षियों की ऐसा प्रजाती है जिसको देखने से डर लगता है लेकिन यह पक्षी किसी को हानि नही पहुंचाता है। इनको सड़े हुए मांस को खाने के लिए जाना जाता है। गिद्धो की बहुत कम प्रजातियां पायी जाती है जो ताजा मांस खाते है। गिद्ध सड़े हुए मांस खाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का काम करते है। लेकिन यदि यह मानव के करीब रहते है तो अपने व्यावहार से लोगो को परेशान कर सकते है जैसे इनसे अजीब तरह की बदबू आती है, आत्मरक्षा के लिए उल्टी कर देना, अपने पैर को साफ करने के लिए मल त्याग देना। दुनिया भर में गिद्धो की 22 प्रजातियां पायी जाती है। गिद्ध किसी मनुष्य को तभी खा सकता है जब उसमे कोई हलचल न हो।

10-पिटोहुई  Pitohue –

यह अभी तक प्राप्त पक्षियों में सबसे विषाक्त पक्षी माना गया है। अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है की इस पक्षी को छुने से ही आपकी मृत्यु हो सकती है। पूरी दुनिया में इनकी तीन प्रजाती पायी जाती है। इसका वैज्ञानिक नाम पिटोहुई डाइक्रस है। इस पक्षी की सभी प्रजातियों में न्यूरोटॉक्सिक बैट्राकोटॉक्सिन अल्कलॉइड नामक खतरनाक जहर होता है। लोगो के अनुसार यह जहर सांप, रैप्टर या मनुष्यों के खिलाफ इन पक्षियों के लिए एक रासायनिक रूप में कार्य करता है।

भारत के दस सबसे मंहगे घर के बारे में क्या आप जानते है

संविधान निर्माता भीम राव अंबेडकर के बारे में जाने

ईसा मसीह के अंतिम वो कौन से शब्द थे क्या आप जानते है

Source- अमर उजाला, Britannica,birdfact, Wikipedia,

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
The captain who made India the winner of Under 19 World Cup Top ten important point of Fighter movie India vs England second test match result Tableau of Lord Ram’s life consecration ceremony Top batsman who scored double century in test match Ten benefits of Amla, without knowing which you are making the biggest mistake of your life.