this image represent to metropoliton city

10 most expensive houses in India

10 Most Expensive houses in India-

हर व्यक्ति जैसे ही समझदार होता है तो पहले वह यही सोचता है की उसकी एक अपनी पहचान हो उसका अपना एक घर हो ।इसी घर को बनाने में लोग अपनी पूरा जीवन समाप्त कर देते है। फिर भी उनका घर अधुरा ही रहता है। हर व्यक्ति सोचता है कि मैं ऐसा घर बनाऊंगा जिसमे एक सुकून की नींद ले सकूं लेकिन फिर भी वह व्यक्ति कभी सुकून की नींद नही ले पाता है। आज के इस भाग में हम जानेगें उन सभी घर के बारे में जो भारत के सबसे मंहगे घरो (most expensive houses) में गिने जाते है।

एंटीलिया Antilla-

फोर्ब्स जो की एक अमेरिका की प्रकाशन एंव मीडिया कंपनी है के अनुसार इसकी कीमत 1000 करोड़ से अधिक आंकी गयी है। यह पूरी दुनिया के सबसे मंहगे घरो में शामिल है। इस घर के मालिक मुंकेश अंबानी है। बताया जाता है । यह घर 27 मंजिला है इसमे 3 हैलीपैड की सुविधा है। 600 लोग काम करते है। यह घर 4,00,000 स्क्वायर फिट में बना है। यह घर 2010 में बन कर तैयार हुआ था। मुम्बई शहर के बीच में यह स्थित है। मुकेश अंबनी इसमे पूरे परिवार के साथ रहते है।

 

J K House

रेमेंड ग्रुप के अध्यक्ष गौतम सिंघानिया इसके मालिक है यह भारत का दूसरा सबसे महंगा घर है। यह मुंबई के ब्रीच कैंडी इलाके में 37 मंजिला इमारत है। बताया जाता है कि इसमे नीचे दुकान है उससे ऊपर पार्किंग है फिर म्युजियम है। फिर सर्विस एरिया है। उसके रिहाइस एरिया है के साथ अन्य सुनिधा है जे. के. हाउस के अंदर स्वीमिंग पुल,स्पा और हैलीपैड भी मौजूद है। इस इमारत के बाहर एक मंडप बना है जिसकी ऊंचाई 45 फीट है इस मंडम में जेके ग्रुप के संस्थापक लाला कैलाशपत सिंघानिया की मूर्ति लगी है। जे. के .हाउस की कीमत 6000 करोड़ बताया जात है।

Abode

ABODE के मालिक अनिल अंबनी है। इनके घर कीमत लगभघ 5000 करोड़ बताया जाता है। ABODE 66 मीटर ऊंचा है जो 16,000 वर्ग फुट के क्षेत्रफल में फैला है। इसमें कुल 17 मंजिला है। बताया जाता है यह घर इतना बड़ा है कि इसमे एक सोसायटी बस सकती है। इनके घर में बगीचा,जिम,स्विमिंग पुल और छत पर एक हैलीपैड बनाया गया है। मुंबई के पाली हिल में स्थित है।

Lincon House

मुम्बई का चर्चित लिंकन हाउस को वैक्सीन कंपनी चलाने वाले बिजनेस मैन पूनावाला ने इसको 2015 में 750 करोड़ की बोली लगाकार खरीदा था।वांकानेर के तत्कालीन महाराज के इस दो एकड़ में फैलें बंगले को अमेरिका ने 1957 में लीज पर ले कर वाणिज्य दुतावास का कार्यालय बनवाया था। उस समय जमीन खरीद का यह सबसे बड़ा सौदा था।

पटोदी पैलेस

पटौदी पैलेस हरियाणा के गुडगांव में स्थित 10 एकड़ में फैला हुआ है। इसकी अनुमानित कीमत 800 करोड़ रुपया बताया जाता है। पटौदी परिवार के पास इस विशाल महल की देखरेख का समय न रहने के कारण इस महल को 2005 से 2014 तक नीमरान समूह को दे दिया गया था । 2014 में सैफअली खां द्वारा इसको खरीद लिया गया था।

जाटिया हाउस –

25,000 वर्गफुट में फैला जाटिआ हाउस मालाबार हिल मुंबई स्थित है इसके मालिक आदित्य बिडला समूह के अध्यक्ष केएम बिडला है। जो समुद्र के बगल में स्थित है। इसकी किमत लगभग 425 करोड़ बताया जाता है। यह दो मंजिला भवन 1920 में बना था। 60 के दशक में म्यामांर से भारत आये कारोबारी महावीर प्रसाद जाटिया ने इसे अपना आशियाना बनाया था। इन्होने इस हाउस को 1971 में देखा था । 50 साल से ऊपर से जाटिया परिवार इसमें रह रहा था। बच्चो की शादी होने के बाद यह हाउज जाटिया परिवार के लिए काफी बड़ा लग रहा था इसलिए इसको बेचना मुनासिब समझा।

गुलिता

यह आलीशान बंगला मंबई के वर्ली में स्थित है। इस बंगले में ईशा अंबानी जो की मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटी है। यह बंगला ईशा अंबानी के सास-ससुर द्वारा गिफ्ट किया गया था। इसका तीन फ्लोर बेसमेंट और 5 फ्लोर ऊपर बना है। यह पूरा घर 50,000 स्कायर फीट में बना है। पीरामल ग्रुप द्वारा इस घर को 2012 में बनवाया गया था। इस घर की कीमत 450 करोड़ आंकी गयी है।

क्या आप हिडनबर्ग एजेंसी के बारे में जानते है जिसने गौतम अडानी के शेयर अर्श से फर्श पर ला दिया

मन्नत-

शाहरुख खान का यह बंगला 6000 वर्ग फीट में फैला है जो पूरी तरह से व्वाइट मार्बल से बना है। इसको बंगले को शाहरुख खान द्वारा 2001 में बाई खोरशेद भानू संजना ट्रस्ट से लीज पर खरीदा था। इसको पहले विला विएना के नाम से जाना जाता था। इस समय इस बंगले की कीतम 200 करोड़ है।

कोलाबा हाउस-

मुम्बई के कोलाबा में स्थित रतन टाटा का यह घर 14,000 वर्ग फीट में फैला है। यह बाहर से पूरी तरङ सफेद और भव्य दिखता है। इसकी अनुमानित कीमत 150 करोड़ बताया जाता है। इनके इस घर में जिम, स्विमिंग पुल, सन डेक ,बार औऱ लाउन्ज समेत सारी सुविधा है। इनके घर का बेसमेंट इतना बड़ा है 12 से 15 कारे आराम से आ सकती है।

जलसा हाउस

अमिताभ बच्चन का यह हाउस मुंबई के जुहू में स्थित है। जो लगभग 10,125 वर्गफीट में फैला है। यह दो मंजिला घर है। अमिताभ के इस घर की कीमत लगभग 100 से 120 करोड़ बताया जाता है। इनको यह घर फिल्म प्रोड्यूसर एस.सी. सिप्पी द्वारा फिल्म सत्ते पे सत्ता को सफल होने पर गिफ्ट किया था। इसको शुरु में मनसा के नाम से जाना जाता था। बाद में इसको बदलकर जलसा कर दिया गया था।

 

source- Google

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
The captain who made India the winner of Under 19 World Cup Top ten important point of Fighter movie India vs England second test match result Tableau of Lord Ram’s life consecration ceremony Top batsman who scored double century in test match Ten benefits of Amla, without knowing which you are making the biggest mistake of your life.