This image represent to Metropolitan

10 metropolitan cities of India whose population is more than 3 million

 मेंट्रोपॉलिटन शहर Metropolitan City

मेट्रोपॉलिटन शब्द ग्रीक शब्द से बना है जिसका मतलब होता है सीटिजन ऑफ ए मदर स्टेट। इस शब्द का उपयोग बड़े शहर के लिए किये जाता है जहां पर एक उच्च आबादी रहती है या कह सकते है ऐसा शहर जहां पर लोगो की संख्या लगभग 10 लाख से अधिक होती है। और उनके सुख की सारी सुविधा उपलब्ध रहती है। यह क्षेत्र सामाजिक और आर्थिक दोनो तरह से मजबूत होता है। लोगो को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए वाहन के रुप में बस, ट्रेन, हवाई जहाज या परिवहन की वो सारी सुविधा उपलब्ध रहती है जो लोगो को जरुरत होती है। इसके क्षेत्र का अनुमान आप इसी से लगा सकते है की Metropolitan City   में एक से अधिक नगरपालिका होती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे देश का सबसे बड़ा महानगरपालिका शहर (मेट्रोपॉलिटन) शहर मुबंई है।

आज के इस भाग में हम देश के विभिन्न महानगर के बार में जानेगें।

मेट्रोपॉलिटन शहर किसे कहते है What is the Metropolitan City –

ऐसा शहर जो सामाजिक और आर्थिक दोनो ही दृष्टि से एक दूसरे से जुड़े हो और जिसकी आबादी 10 लाख से अधिक हो ऐसे शहर को मेट्रोपॉलिटन शहर कहते है।

देश के कुछ महानगरो की सूची देखे List of  Metropolitan City –

मंबई दिल्ली कोलकाता चेन्नई
हैदराबाद बंग्लौर कोटा ग्वालियर
दुर्ग भिलाई नगर चड़ीगढ तिरुचिरपल्ली अमृतसर
जोधपुर रांची रायपुर कोल्लम
प्रयागराज औरंगाबाद धनबाद अमृतसर
वसाई विरार सिटी आसनसोल जबलपुर श्रीनगर
मेरठ फरीदाबाद रोजकोट जमशेदपुर
वाराणसी मदुराई नासिक विजयवाड़ा
कानपुर लुधियाना मालापुर त्रिवन्तपुरम
त्रिसूर वड़ोदरा आगरा भोपाल
कोचीकोड़े पटना कोच्ची इंदौर
कोयम्बटूर नागपुर गाजियाबाद जयपुर
सूरत लखनऊ अहमदाबद पूणे

देश के 10 बड़े महानगर 10 Metropolitan City –

1-मुंबई

यह महाराष्ट्र की राजधानी है आकड़ो के अनुसार यहां की जनसख्या 2030 तक 28 मिलियन से अधिक हो जायेगी।

2-दिल्ली

भारत की राजधानी दिल्ली 2028 तक दुनिया का सबसे बड़ा शहर बनने की संभवना है और इसकी जनसख्या लगभग 4 करोड़ हो जायेगी।

3-कोलकाता

2011 की जनगणना के अनुसार कोलकाता की जनसंख्या 45 लाख थी लेकिन इस समय एक अनुमान के मुताबिक यहां की जनसंख्या 1.50 करोड़ तक है।

4-चेन्नई

2011 की जनगणना के अनुसार चेन्नई की जनसख्या 4,681,087 है। चेन्नई तमिलनाडु की राजधानी है।

5-बंग्लौर

बंग्लौर कर्नाटक की राजधानी है 2011 के जनगणना के अनुसार यहा की जनसंख्या 9,621,551 है।

6-अहमदाबाद

यह गुजरात राज्य का सबसे बड़ा शहर है। इसको भारत का मेनचेस्टर कहा जाता है। इसको भारत का प्रमुख औद्योगिक शहर के रुप में भी जाना जाता है। यहां की जनसंख्या 6,352,254 है।

7-कोलकाता-

यह पं. बंगाल की राजधानी है। दिल्ली राजधानी बनने से पहले यह देश की राजधानी हुआ करता था। इसको सिटी ऑफ जॉय के नाम से जाना जाता है। यहां की जनसंख्या 14,1125,36 है

8-सूरत

देश का यह शहर कपड़ा उद्योग,डायमंड कटिंग और पोलिशिंग के लिए जाना जाता है। इस सिटी को डॉयमंड सिटी के नाम से भी जाना जाता है। यहां की जनसंख्या 4,585,367 है।

9-पुणें

पुणे भारत के सबसे बड़े आईटी हब में से एक है। यह भारत के सबसे महत्वपूर्ण ऑटोमोबाइल और विनिर्माण केंद्रों में से एक है। यहां की जनसख्या 5,049,968 है।

10-जयपुर

जयपुर राजस्थान की राजधानी है। इसे पिंक शहर के रुप में जाना जाता है। यहां पर हवा महल,जंतर मंतर,अल्बर्ट म्यूजिम के लिए जाना जाता है। यहाँ की जनसख्या 3,046,163 है।

महानगरीय क्षेत्र में रहने से फायदा Advantage of  Metropolitan City  –

जैसा की हम जानते है महानगरीय क्षेत्र वह क्षेत्र होता है एक से अधिक नगरपालिका को मिलाकर बनाया जाता है। यहां पर विभिन्न धर्म के लोग या विभिन्न कस्बो, जिलो राज्यो या देश से आकर लोग रहते है। जिससे उनको विभिन्न प्रकार का फायदा मिलता है।

  • महानगर में रहने से व्यक्ति को विभिन्न प्रकार का रोजगार मिलता रहता है।
  • व्यक्ति को देश विदेश में कही भी जाने के लिए 24 घंटे साधन उपलब्ध रहते है।
  • महानगरीय क्षेत्र विभिन्न प्रकार की सुविधाओं से भरा रहता है।
  • देश विदेश के लोग एक साथ रहते है जिससे वो एक दुसरे से पहचान बनाने का मौका मिलता है।
  • महानगरीय क्षेत्र में विभिन्न धर्म के लग एक साथ रहते है जिससे एक दुसरे के त्यौहार को जानने का मौका मिलता है।

विविध-

  • साल 1901 देश में केवल एक महानगर था जिसका नाम कोलकाता है।
  • 1941 में दो महानगर है एक कोलकाता व दूसरा मुबंई
  • 1951 में 5 महानगर है जिसमे कोलकाता, मुबंई, दिल्ली,चैन्नई, हैदराबाद
  • नगर निगम की स्थापना सर्वप्रथम मद्रास में 1687-87 में किया गया था।
  • 2011 की जनगणना के अनुसरार भारत में महानगरो की संख्या 46 है जबकि वर्तमान में महानगरो की संख्या इससे अधिक है।

Source- Google

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
The captain who made India the winner of Under 19 World Cup Top ten important point of Fighter movie India vs England second test match result Tableau of Lord Ram’s life consecration ceremony Top batsman who scored double century in test match Ten benefits of Amla, without knowing which you are making the biggest mistake of your life.