This image represent to china flag

Complete knowledge about the China

चीन के बारे में जाने About the   China

यह देश एशिया महाद्वीप के पूर्व में स्थित है लोगो का मत है कि चीन में इंसान बसने का इतिहास 22.5 लाख वर्ष पुराना है। इसे पश्चिमी देशो द्वारा सेरेस के नाम से जाना जाता है। समय के साथ इसका नाम बदलता रहा। सबसे प्रचलित नाम इसका झोग्गुओं है। इस समय इसे पिपुल्स रिपबल्कि ऑफ चाइना के नाम से भी जानते है। China की लिखित भाषा प्रणाली विश्व की सबसे पुरानी है। जो आज भी उपयोग में लाया जा रहा है। चीन का प्राचीन आवष्कारो में बड़ा योगदान है।

चीन का झंडा-

चीन का झंडा लाल रंगा का होता है और इसमें 5 स्टार है यह झंडा की लम्बाई तथा चौड़ाई का अनुपात 3 : 2 के अनुपात में होता है। जानते है इस झंडे के बारे में

लाल रंग-

लाल रंग कम्युनिज्म का प्रतीक है इसका मतलब है की गरीब तथा अमीर में कोई भेदभाव नही होता है। सभी एक समान है।

स्टार-

बड़ा स्टार चीन की जो पार्टी है उसको प्रस्तुत करता है।

इस झंडे में जो 4 छोटे स्टार है ये समाज के अलग अलग तबको का प्रतीक है। ये सभी समाज एक होकर सरकार के सारे नियम को मानेगें।

इस झंडे का डिजाइन जेन्ग लिआनसोंग है।

चीन के लोगो का ड्रैगेन के प्रति विश्वास –

This image represent to china dragan

सदियों से चीनके ताकत का प्रतीक रहा है और यह चीन के लिए सम्मान की भावना प्रदान करता है। प्राचीन समय में जो चीन के सम्राट थे वो अपने आप को ड्रैगन मानते थे। तब से ड्रैगन शाही अधिकार का प्रतीक हो गया। जो लोगो के विश्वास की रक्षा करेगा।

सीमा-

चीन की सीमा रुस, कनाडा,के बाद क्षेत्रफल की दृष्टिकोण से विश्व का

तीसरा सबसे बड़ा देश है।

इसका क्षेत्रफल- 9596961 वर्ग किमी है

जनसंख्या- चीन जनसंख्या के मामले में विश्व का सबसे बड़ा देश है

चीन में कुल 23 राज्य है।

क्षेत्रफल की दृष्टिकोण से जिनजियांग सबसे बड़ा राज्य है।

जनसंख्या की दृष्टिकोण से गुआंगडोग सबसे बड़ा राज्य है।

चीन अपने देश की सीमा को 14 देशो से साझा करता है।

आइये जानते है वो कौन कौन से देश है।

उत्तर कोरिया रुस मंगोलिया कजाखस्तान किर्गिस्तान ताजिकिस्तान नेपाल
अफगानिस्तान पाकिस्तान भारत भूटान म्यांमार लाओस वियतनाम

चीन का मंगोलिया के साथ सबसे लंबी सीमा रेखा है।

चीन भारत के पांच राज्यो के साथ अपनी सीमा का साझा करता है।

लद्दाख हिमाचल प्रदेश उत्तराखण्ड सिक्किम अरुणाचल प्रदेश

भारत तथा चीन के बीच जो सीमा रेखा है उसकी लम्बाई 3488 किमी है।

इस सीमा रेखा को मैकमोहन लाइन कहते है।

भारत तथा चीन के बार्डर पर भारत की तरफ से ITBP को तैनात किया गया है

नदी-

नदी लम्बाई कहां बहती है
यांगसी नदी
6300 किमी जो एशिया की सबसे बड़ी नदी है। यागंसी नदी दुनिया की सबसे बड़ी नदी है जो किसी एक देश में बहती है। तुगगुला की पहाड़ियों से निकलती है।

चीन सागर में गिरती है।

हवांगहो या पीली नदी

 

5464 किमी विश्व की 6वी सबसे बड़ी नदी है। 5464 किमी बयान हार की पहाड़ियो से निकलती है। बोहाई सागर में गिरती है।
इसके अलावा मेकांग नदी जो, चीन, म्यांमार, लाओस, कम्बोडिया, वियतनाम आदि देशो से गुजरती है।

ब्रह्मपुत्र नदी जो भारत में बहती है वह चीन द्वारा कब्जा किये गये तिब्बत से निकलती है वहां पर इसका नाम यारलुंग जागपो है।

सिन्धु नदी चीन में बहने का साथ-साथ भारत तथा पाकिस्तान दोनो देशो में बहती है। इसका उदगम स्थान मानसरोवर के निकट सिन-का-बाब नामक जलधारा माना जाता है।

इसके अलावा चीन में बहुत सारी नदी है

गुई नदी,बेई नदी, दोंग नदी, लियादो नदी,यारकन्द नदी,तारिम नदी,ह्वागहो नदी इसके अलावा और भी बहुत सारी नदी है। जो चीन में बहती है।

चीन के पर्वत-

This imge represent to china hil

जैसा कि हम जानते है क्षेत्रफल की दृष्टि से चीन एशिया का सबसे बड़ा देश है। जिसे यहां पर कई सारे पर्वत है आइये जानते है चीन के कुछ मशहूर पर्वतो के बारे में

हिमालय-

यह भारत नेपाल तथा चीन में 2400 किलोमीटर से अधिक फैला है। माउन्ट एवरेस्ट हिमालय पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊंची चोटी है। जो सतह से 8848 मीटर है। यह दुनिया की सबसे ऊंचा पर्वत है।

यह तिब्बत(चीन के कब्जे) में है और तिब्बत में इसे चोमोलुंग्मा के नाम से जाना जाता है जबकि नेपाल में सागरमाथा के नाम से जाना जाता है।

कुनलुन पर्वत –

यह चीन में 3000 किमी तक फैला है। जो एशिया के सबसे बड़े पर्वत श्रेणियों में से एक है। यह तिब्बत में स्थित है।इस सबसे ऊची चोटी लिउशी शान है जिसकी ऊंचाई 7167 मीटर है। इस पर्वत माला में कुछ ज्वालामुखी भी स्थित है। यहां एक मरुस्थल भी है जिसे तकला मकान के नाम से जाना जाता है।

छिनलिंग पहाड़-

इस पहाड़ की ऊंचाई 2000 से 3000 मीटर है। इसकी सबसे ऊची चोटी जिसकी ऊंचाई 3767 मीटर है। यह उत्तर पश्चिमी चीन के कानसू प्रांत के पर्व से शुरु होकर चीन के हनान प्रांत के पश्चिम भाग तक जाता है।

थांगकुला पहाड़-

इस पहाड़ की औसत ऊंचाई 6000 मीटर है। यह छिंगहाई तिब्बत पठार के मध्य में स्थित है। इसकी सबसे ऊंची चोटी कलातान्तुंग है जिसकी ऊंचाई 6621 मीटर है। इसकी उत्तर से दक्षिण में लम्बाई 400 किलोमीटर से अधिक है।

डैम-

चीन ने यांगत्जी नदी पर Three Gorges Dam का निर्माण किया है। यह विश्व का सबसे बड़ा डैम है। जो हाइड्रोइलेक्ट्री पावर प्लांट है। यह हुबोई प्रान्त में है। इस बांद की लंबाई 2.33 किलोमीटर, चौड़ाई 115 मीटर तथा ऊचाई 185 मीटर है। इस बांध को बनाने में 2,72,823 लाख करोड़ रुपये खर्च हुआ था। इसके वर्तमान स्वरुप का गठन 1993 में किया गया था।

कम्प्युटर-

चीन टेक्नालॉजी की दुनिया में भी चीन तेजी से आगे बढ़ रहा है हर समय चीन द्वारा टेक्नालॉजी में कुछ न कुछ खोजा जा रहा है

china का सुपर कम्प्युटर सनवे तायहुलाइट विश्व के टॉप -5 सुपर कम्प्युटर में नाम है।

इस समय चीन द्वारा दावा किया जा रहा है कि उसने लाइट बेस दुनिया का पहला क्वान्ट कम्प्युटर बनाया है चाइना डेली’ ने बताया कि ‘जियूझांग’ क्वॉन्टम कंप्यूटर भरोसेमंद तरीके से ‘क्वॉन्टम अभिकलनात्‍मक श्रेष्ठता’ (कंप्यूटेशनल अडवान्टेज) का प्रदर्शन कर सकता है जो कंप्यूटर क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है।

चीन की दिवार की रोचक तथ्य –

This image represent to china wall

दुनिया के सात अजुबे में से एक चीन की दिवार भी है। इसे चीनी भाषा वान ली छांग छंग कहा जाता है। इस दिवार की लम्बाई 6400 किमी है। यह दुनिया में इंसानो द्वारा बनायी गयी सबसे बड़ी संरचना है। इस दिवार को बनाने में मिट्टी था पथ्थर का प्रयोग किया गया है। दो पथ्थरो आपस में जोड़ने के लिए चावल का प्रयोग किया गया है। इस दिवार को बनाने में कई राजाओं ने अपना योगादान किया दिया है। तथा 10 लाख मजदूर अपनी जान गवां दिये। जिससे इस दिवार को दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान भी कहा जाता है।

इसे युनेस्को द्वारा 1987 में विश्व धरोवर की सूची में शामिल किया गया है।

इस दिवार को रक्षा के लिए बनाया गया था लेकिन चंगेजखान ने 1211 में तोड़ दिया गया था।

विश्व में सबसे अधिक पैदावार-

This image represent to wheat

खाद्य्य एवं कृषि संगठन के अनुसार बहुत सारे फसल है जिसकी पैदावार china में सबसे अधिक होता है। जैसे-

टमाटर,अंगूर, आलू, गाजर, मूंगफली, चाय, चावल, गेहू, चीनी,नाशपाती, प्याज आदि

china ऊन,रेशम, कपास के उत्पादन में भी पहले स्थान पर है।

धातु के उत्पादन में-

This image represent to metal

चीन जिंक, टाइटेनियम, कोयला,सोना, फ्लोराइट, एल्युमिनियम,बिस्मथ, मर्करी, टिन आदि के उत्पादन में पहले स्थान पर है।

चीन की स्पेस एजेंसी-

china की स्पेस एजेंसी सीएनएसए(चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) है यह चीन की सरकारी अंतरिक्ष संस्था है जो इसकी देखरेख करती है। इसकी स्थापना

चीन के रोचक तथ्य-

1911 के हुआ तैपेई विद्रोह चीन के इतिहास सबसे भयानक गृहयुद्ध था जिसमें लगभग 2 करोड़ लोगो ने अपनी जान गवाई इस युद्ध के बाद ही यह गृहयुद्ध 1949 में समाप्त हुआ था. दो देशो के रुप में बट कर समाप्त हुआ था।उसके बाद माओ जादांग की अध्यक्षता में चीन देश की स्थापना हुआ था। दूसरी पार्टी ने ताइवन को मजबूती दी।

चीन में 55 ऐसे स्थल जो युनेस्को के धरोवहर स्थल में शामिल है।

चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

विश्व में कही भी यदि पांडा पाया जाता है तो उस पर चीन का अधिकार होता है।

2008 में जो ग्रीष्मकालीन ओलंपिक चीन की राजधानी बीजिंग में हुआ था वह अब तक सबसे महंगा ओलंपिक था इस ओलंपिक में चीन द्वारा 40 अरब डालर खर्च किया गया था।

चीन में दूसरे देशो की शोसल मीडिया चलाना गैरकानूनी है।

ह्वांगहोनदी को china का शोक कहा जाता है। इस नदी को मदन River of china भी कहा जाता है। क्योकि इन नदी के किनारे ही चीन की सभ्यता का विकास हुआ था।

चीन का रहने वाला ह्वेनसांग हर्षवर्धन के शासन काल में भारत आया था। और फाह्नान चन्दगुप्त द्वितीय के शासन काल में आया था।

पड़ोसी देश पाकिस्तान के बारे में जाने

चीन की सबसे ऊंची झील पोयांग झील है।

विश्व का सबसे ऊंचा बांध जिनपिंग -1 डैम यह 305 मीटर ऊचा है। यह यालोंग नदी पर बनाया गया है।

चीन 1971 मे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सदस्य बना ।

चाइना में कानून के तहत अमीर लोग गरीब लोगो को अपने स्थान पर जेल भेज सकते है।

चीन के लोगो ने नूडल और आइसक्रीम की खोज की थी।

कागज की मुद्रा का आविष्कार चीन में हुआ था।

पीपल्स बैंक ऑफ चाइना चीन का केन्द्रीय बैंक है।

गनपाउडर , प्रीटिंग तथा कम्पास का आवष्कार चीन हुआ था।

चीन के पहले एस्ट्रोनॉट यांग लिवेई है जो 2003 में स्पेस में गये थे।

लिऊ यांग पहली महिला थी जो 2012 में स्पेस में गयी थी।

चीन में एक पार्टी प्रणाली को लागू किया गया है। उस प्रार्टी का नाम है CCP(China Communist Party)

चीन की संसद का नाम नेशनल पीपुलस काग्रेस है।

भारत तथा चीन के बीच जो समझौता हुआ था उस समझौते का नाम पंचशील समझौता कहते है।

भारत तथा chinaबीच 1962 में युद्ध हुआ था। यहां की जो सेना है विश्व की सबसे बड़ी सेना है इस सेना का नाम पीपल्स लिबरेशन आर्मी है।

चीन के राष्ट्रीय पहचान

राष्ट्रीय खेल- टेबल टेनिस-

राष्ट्रीय पुष्प- द पेयोनी

राष्ट्रयी फल- किवी

राष्ट्रीय चिड़िया- रेड क्राउन क्रेन

राष्ट्रीय पेड़- जिन्गो

राष्ट्रीय पशु- पॉन्डा

राजधानी-बीजिंग

मुद्रा – रेनमिन्बी

चीन के पहले राष्ट्रपति(1912) – सुन यात्सेन

गृह युद्ध के समाप्ती के बाद(1949) स्वतंत्र चीन के पहले राष्ट्रपति- माओ जदांग

राष्ट्रपति- शी जिनपिंग

प्रीमियर – ली केकियांग

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
The captain who made India the winner of Under 19 World Cup Top ten important point of Fighter movie India vs England second test match result Tableau of Lord Ram’s life consecration ceremony Top batsman who scored double century in test match Ten benefits of Amla, without knowing which you are making the biggest mistake of your life.