This image represent to bangladesh

All infromation about the Bangladesh(बंग्लादेश)-

Bangladesh बंग्लादेश-

दक्षिण एशिया में उपस्थित एक राष्ट्र जो पहले पाकिस्तान का उससे पहले भारत का अंग था। इस समय यह पूर्व,पश्चिम, तथा उत्तर में भारत से घिरा है तथा इसके दक्षिण पूर्व में म्यामांर है।

जब यह पाकिस्तान का हिस्सा था तो इसे पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जानते थे। और जब यह भारत का हिस्सा था तो इसे बंग या बांग्ला के नाम से जाना जाता था।

स्वतंत्र राष्ट्र- 1971 में भारत और पाकिस्तान के युद्ध के बाद बंग्लादेश का उदय हुआ था।

बंग्लादेश के उदय होने का कारण-

1947 में जब भारत स्वतंत्र हुआ तब राजनैतिक कारण से भारत दो भागो में बट गया। एक भाग हिन्दू को मिला जिसे भारत के नाम से जानते है दूसरा भाग मुस्लिमो को मिला जो पाकिस्तान कहलाया। पाकिस्तान के दो भाग थे एक पूर्वी पाकिस्तान दूसरे को पश्चिमी पाकिस्तान

दोनो में बहुत सारी विभिन्नताए थी।

पूर्वी पाकिस्तान तथा पश्चिमी पाकिस्तान के बीच 1600 किलोमीटर की दूरी थी।

दोनो को कंट्रोल करना मुश्किल होता था।

दोनो का धर्म एक था लेकिन दोनो के बीच भाषा का मेल नही हो पा रहा था।

राजनीतिक द्वेष के कारण पश्चिमी पाकिस्तान की सरकार पूर्वी पाकिस्तान के लीडर को राजनीति में नही आने देते थे। जिससे पूर्वी पाकिस्तान के लोग को देश की सत्ता में देश में उचित प्रतिनीधित्व नही पा सके और हमेशा राजनीतिक रुप से उपेक्षित रहते थे।

1970 के आम चुनाव में पूर्वी पाकिस्तान के शेख मुजीब-उर-रहमान पार्टी ने जबर्दस्त विजय हासिल की संसद में भी बहुमत हासिल की लेकिन उनको प्रधानमंत्री बनाने की बजाय जेल में डाल दिया गया है जिसे पूर्वी पाकिस्तान में विद्रोह की आग फैल गयी।

1971 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति याह्या खान थे उन्होने विद्रोह को खत्म करने के लिए इसकी जिम्मेदारी जनरल टिका खान को दी। जनरल टिका खान ने विद्रोह को दबाने की बहुत कोशिश की लेकिन टिका खान के दबाव से स्थित और बिगड़ गयी। 25 मार्च 1971 को पूर्वी पाकिस्तान में काफी नरसंहार हुआ जिससे पाकिस्तान आर्मी मे काम करने वाले पूर्वी पाकिस्तान के सेना के बीच काफी रोष पैदा हो गया।

 

जिससे उन्होने अपनी एक अलग मुक्त वाहिनी बना ली। भारत द्वारा इस नरसंहार को कम करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से लगातार सम्पर्क किया गया लेकिन कोई भी देश ध्यान नही दिया जिससे भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदरा गांधी ने पूर्वी पाकिस्तान की मुक्त वाहिनी को समर्थन देकर पूर्वी पाकिस्तान को प. पाकिस्तान से अलग करने में सहायता किया।

बंग्लादेश सरकार के अनुसार उस समय हुए इस नरसंहार में लगभग 30 लाख लोगो ने अपनी जान गंवाई।

26 मार्च 1971 को बंग्लादेश अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की इसलिए हर साल बंग्लादेश द्वारा 26 मार्च को स्वतंत्रता दिवस मनया जाता है।

राष्ट्रगान-

Bangladesh का राष्ट्रगान “आमार शोनार बांग्ला” (हमारा सोने का बांग्ला) है जिसकी रचना गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने की थी। ये विश्व के मात्र एक कवि है जिनकी रचना एक से अधिक देशो में राष्ट्रगान के रुप मे गायी जाती है।

बंग्लादेश का राष्ट्रीय ध्वज-

Bangla desh flag

Bangladesh के राष्ट्रीय ध्वज को 17 जनवरी 1972 को अपनाया गया था। यह 3:5 के अनुपात में होता है। इस झंडे का कलर हरे पृष्टभूमि पर लाल गोला होता है।

बंग्लादेश के बारे मुख्य बाते-

बंग्लादेश की राजधानी ढाका
बंग्लादेश की मुद्रा टका
बंग्लादेश की प्रधानमंत्री शेखहसीना(अवामी लीग पार्टी)
बंग्लादेश के पहले प्रधानमंत्री ताजुद्दीन अहमद
बंग्लादेश के वर्रतमान राष्ट्रपति अब्दुल हामिद
बंग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजुर्बुरह्मान
बंग्लादेश में कुल संसद सीट 350
कुल प्रांत 8

बंग्लादेश द्वारा सीमा का साझा करना-

बंग्लादेश भारत तथा म्यांमार के साथ अपनी सीमा को साझा करता है।

बंग्लादेश तथा भारत का सीमा साझा-

बंग्लादेश भारत के पांच राज्यो के साथ अपनी सीमा को साझा करता है। ये पाचं राज्य पं. बंगाल, त्रिपुरा , मेघालय, असम मिजोरम

पं. बंगाल Bangladesh के साथ सबसे लम्बी दूरी(2217 किमी) का सीमा साझा करता है।

बंग्लादेश का राष्ट्रीय पहचान-

राष्ट्रीय पशु बाघ
राष्ट्रीय पक्षी ओरियटल मैगपाई रोबिन
राष्ट्रीय पुष्प लिली
राष्ट्रीय फल कटहल
राष्ट्रीय नदी जमूना नदी
राष्ट्रीय मस्जिद बैतूल मुकर्रम
राष्ट्रीय मंदिर ढाकेश्वरी
राष्ट्रीय खेल कबड्डी

बंग्लादेश की नदी –

bangladesh river

तीस्ता नदी पद्यमा नदी मेघना नदी जमुना नदी
फेनी नदी मुहरी नदी सूरमा नदी महानंदा नदी
गोमती नदी कुशियारा नदी खोवाई नदी बराक नदी

बंग्लादेश में पर्वत-

Bangladesh में पहाड़ी क्षेत्र सिर्फ चिटागांग जिले में है यहां की सबसे ऊची चोटी ओक्रादांग है जिसकी ऊचाई 1230 किमी है

बंग्लादेश में टुरिस्ट पैलेस-

This image represent to turist place

सुन्दर वन –

संन्दर वन विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा जो 10,200 वर्ग किलोमीटर में फैला है। सुन्दर वन 38,500 वर्ग किलोमीटर को कवर करता है। यह दो देश (भारत तथा बंग्लादेश) के बीच स्थित स्थित है। इस वन में बड़ी संख्या में सुंदरी पेड़ पाये जाते है सुंदर वन बंगाल टाइगर के लिए प्रसिद्ध है। सुन्दर वन को मैनग्रोव जंगल भी कहा जाता है। सुन्दर वन का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा बंग्लादेश में तथा 40 प्रतिशत हिस्सा भारत में पड़ता है।

ढाका सिटी-

ढाका सिटी अपने प्राचीन संस्कृति और नये संस्कृति को समेटे हुए लोगो का दिदार करती है इस सिटी में पुराने तथा नये मंदिर तथा मंस्जिद की बहुतायत संख्या है ।इसको मंस्जिदो का शहर कहा जाता है कंक्रीट नेशनल पार्लियामेन्ट हाउस और अल्ट्रामाडर्न बसुन्धरा सिटी जो दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा शापिंग माल यह पर स्थित है।

शहीद मीनार-

यह बंग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित है जो एक राष्ट्रीय स्मारक है।1952 में बंग्ला भाषा आंदोलन के प्रदर्शन में मारे गये लोगो के याद में यह बनाया गया है।

बरिशाल-

यह बंग्लादेश का प्रमुख नगर है। यह शहर बंग्लादेश के कीर्तनखोला नदी के तट पर बसा है।यहां का जिवन पुरी तरह से नदी पर निर्भर है। यह अविभाजित भारत का सबसे पुराना नगरपालिका एवं नदी पत्तन है। यह नगरपालिका 1876 में बना था।

इसके अलावा और भी यहां टुरिस्ट पैलेस है जो लोगो को आकर्षित करते है।

जैसे- सदरघाट, कोस्क बाजार बीच,आसान मंजिल,लालबाग फोर्ट,ढाकेश्वरी मंदिर,नेशनल पार्लियामेन्ट हाउस,बांग्लादेश नेशनल म्युजियम, बिसनकान्डी आदी।

महत्वपूर्ण वन लाइनर्स-

Bangladesh की संसद को जातीय संसद के नाम से जानते है।

बिम्सटेक का मुख्यालय ढाका में है।

बिम्सटेक का फुलफार्म-Bay of Bengal Initiative for multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation

बिम्सटेक मे कुल सात देश है – बांग्लादेश, थाईलैंड, भारत म्यामांर, भूटान, नेपाल,श्रीलंका।

भारत के बीच सम्प्रिती युद्धअभ्यास होता है।

पाकिस्तान के बारे में जाने

India’s neighboring country Pakistan भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान

चाइना के बारे में जाने

Complete knowledge about the China पुरी जानकारी चाइना के बारे में

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
The captain who made India the winner of Under 19 World Cup Top ten important point of Fighter movie India vs England second test match result Tableau of Lord Ram’s life consecration ceremony Top batsman who scored double century in test match Ten benefits of Amla, without knowing which you are making the biggest mistake of your life.