This image represent to Heart

Function of Human Heart in hindi

मनुष्य का हृदय Human Heart-

हृदय चाहे व मनुष्य का हो या किसी और जीव का शरीर का सबसे महत्वपूर्ण भाग है इसका काम होता है धड़कते हुए  शरीर में रक्त का प्रवाह करना क्योकि यह रक्त शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्व भेजता है। हृदय ही मानव (Human Heart)  शरीर का वह भाग जो कभी विश्राम नही करता है। यह शरीर  में यह सीने के केन्द्र में और फेफडे़ के बीच में होता है जिसका 75 प्रतिशत हिस्सा बाई ओर और बाकी हिस्सा दाई तरफ होता है। मनुष्य का यह हृदय औसतन एक मिनट में 70 से 80 बार धड़कता है । कहा जाता है कि 75 ट्रिलयन सेल रोज हमारे सेल से रक्त ले जाते है। यह दिन भर में इतना काम करता है कि लगभग यह एक लाख बार धड़कता है । यह जितनी अच्छे तरह से काम करेगा उतना आप स्वस्थ्य रहेगें। इसलिए  सभी लोग अपने फेफड़े का ध्यान रखें। आइये इस हृदय के बारे में जानते है।

हृदय के कितने भाग होते है Part of Human Heart –

This image represent to hear part

हृदय चाहे मनुष्य का हो या किसी अन्य जीव का हो सभी के हृदय का काम सेम होते है। ये हृदय दो भागो में बाटा गया है जिसको अलिंद और निलय के नाम से जानते है।

अलिन्द-

हृदय के उपरी कक्षा को अलिन्द कहा जाता है जिससे रक्त को प्राप्त किया जाता है। यह मछली में एक होता है उभयचर/सरीसृप और स्तनधारी में दो होता है।

निलय-

हृदय के नीचे वाली कक्षा को निलय के नाम से जाना जाता है जो रक्त को पम्प करने का काम करता है इसकी मांसपेशिया अलिन्द से मजबुत होती है। यह मछली और सरीसृप में एक होता है और स्तनधारी में दो होता है।

शरीर में मनुष्य के हृदय का स्थान Human Heart of Position-

शरीर में  मनुष्य का हृदय सीने के केन्द्र में  और फेफड़ो के बीच  में स्थित होता है जो  75 प्रतिशत बाई तरफ  होता है।

आइये जानते कुछ जीवो के बारे में की उनके हृदय के कितने भाग होते है ।

मछली –इसमे दो चैम्बर होते है। एक चैम्बर उपर जिसको अलिन्द (atrium) के नाम से जानते है और एक चैम्बर नीचे की तरफ होता है जिसको निलय(Ventricle) के नाम से जानते है।

उभयचर/सरीसृप- इसमे तीन चैम्बर होते है जिसमे दो अलिन्द और एक निलय होता है।

स्तनधारी- इसमे चार चैम्बर होता है जिसमे दो अलिन्द और दो निलय होता है।

महाधमनी-

शरीर की सबसे बड़ी धमनी होती है इसके अलावा यह मुख्य धमनी भी होती है जो हृदय के बाँए निलय से आरंभ होती है। जिसमे आक्सीजन मिश्रित रक्त सारे शरीर के उत्तको में आक्सीजन का संचार करते है। यह धमनी दैहिक और फुंफ्फुसीय रक्त परिवहन करती है।यह दैहिक कोशिकाओं और शिरातंत्रो से होती हुई पुनःहृदय के दाहिने आलिंद में वापस आ जाती है।

रक्त वाहिका केशिका-

यह शरीर की सबसे छोटी धमनी होती है। जो व्यास में 5 से 10 माइक्रोमीटर की होती है।

फुफ्पुस धमनी-

महाधमनी(Aorta )-

यह मुख्य धमनी होती है जो रक्त को आपके हृदय से शरीर के अन्य भागो में पहुँचाता है।

विविध

  • मनुष्य का हृदय  Human heart 300 ग्राम का होता है
  •  मनुष्य का हृदय  बाये तरफ होता है।
  • एक सामान्य हृदय 1 मिनट में 72 बार धड़कता है।
  • एक जीवन काल में 2.5 अरब बार धड़कता है।
  • माँ की कोख में यह 23 दिन बाद धड़कना शुरु करता है।
  • मनुष्य के धड़कन में लगने वाला समय .8 सेकेण्ड होता है।
  • मनुष्य का हृदय 1 मिनट में 70 मिली रक्त पम्प करता है और एक दिन में 7600 लीटर औऱ एक जीवन काल में 200 मिलिनयन लीटर पम्प करता है।
  • हृदय जिस आवरण से ढका होता है उसे हृदयावरण कहते है। जिसमे पेरिकार्डियल द्रव भरा होता है। यह द्रव हृदय को बाहरी आघातो से रक्षा करता है। इसको पेरिकार्डियम झिल्ली के नाम से जानते है।
  • हृदय को पोषण एंव आक्सीजन रक्त से मिलता है। जो कोरोनरी धमनियों द्वारा प्राप्त होता है।
  • मनुष्य हृदय Human heart के रक्त चक्र पंप को हृदय चक्र के नाम से जानते है।
  • यह अंग दो भागों में विभाजित होता है, दायां एवं बायां। हृदय के दाहिने एवं बाएं, प्रत्येक ओर दो चैम्बर (एट्रिअम एवं वेंट्रिकल नाम के) होते हैं या कह सकते है हृदय में चार चैम्बर होते है।
  • दिल मस्तिष्क और शरीर के बिना भी कार्य कर सकता है। इसकी अपनी विद्युत प्रणाली है जिसे कार्डियक चालन प्रणाली के रुप में जाना जाता है। जो हृदय की गति को नियत्रित करता है।
  • व्यक्ति का ब्रेन डेड होने के बाद दिल हटा देने के बाद भी धड़कता है यह तब तक धड़कता है जबतक उसके पास ऑक्सीजन होता है।
  • हृदय की पहली ओपेन हार्ट सर्जरी 1893 में अमेरिका में डेनियल हेल विलियम्स द्वारा की गई थी।
  • 2 दिसम्बर 1982 को अमेरिका के एक डेंटिस्ट डॉं. बर्नी कलार्क को आर्टफिशियल हार्ट लगाया गया था। जो हार्ट इनको लगाया गया था उसका नाम था जार्विक 7
  • जार्विक 7 पहला कृत्रिम हृदय है जिसको डॉ. रॉबर्ट जार्विक द्वारा बनाया गया था।
  • जीवित प्राणी में परी मक्खी (जिसको ततैया के नाम से जानते है) का दिल सबसे छोटा होता है और स्तनधारियो में ह्वेल का सबसे बड़ा होता है।
  • हृदय और इसकी बिमारीयों के अध्ययन को कार्डियोलॉजी कहा जाता है।
  • रक्त दाब को नियत्रण करने का काम एड्रिनल अधिवृक्क ग्रंथि दोनो करती है।
  • इसके रुधिर दाब (बल्ड प्रेशर) को स्फिग्मोमैनोमीटर के द्वारा मापा जाता है।
  • प्रथम हृदय की ध्वनि को लब के नाम से जाना जाता है। और दूसरे डब के नाम से जानते है।
  • हृदय की ध्वनि को सुनने के लिए स्टेथेस्कोप यंत्र का प्रयोग किया जाता है।
  • थायरॉक्सिन हार्मोन हृदय की धड़कन को उत्तेजित कर देता है।
  • हृदय की गतिविधियो को जिस यंत्र से मापा जाता है उसे इसीजी के नाम से जानते है।
  • अलिंद और निलय दोनो मे से निलय की मांसपेशिया अलिंद से मजबुत होती है।
  • मछली के हृदय को वीनस हृदय कहा जाता है।
  • रक्तचाप का सामान्य से अधिक होना हाइपरटेंशन कहते है। और कम होना हाइपोटेंशन कहलाता है।
  • हृदय का धड़कन सामान्य से अधिक होता है टेकीकार्डिया कहते है और कम होता है बेडीकार्टिया कहते है।
  • मानव शरीर में 4 वाल्ब होते है।
  • मेढक के हृदय मे 3 कक्ष होते है
  • महाधमनी शरीर की सबसे बड़ी धमनी औऱ मुख्य धमनी होती है।

किडनी के बारे में विस्तार से जाने

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
The captain who made India the winner of Under 19 World Cup Top ten important point of Fighter movie India vs England second test match result Tableau of Lord Ram’s life consecration ceremony Top batsman who scored double century in test match Ten benefits of Amla, without knowing which you are making the biggest mistake of your life.