This image represent to South america

South America country capital and currency in hindi

दक्षिण अमेरिका South America

यह महाद्वीप पृथ्वी के पश्चिम गोलार्ध में एंव उत्तर अमेरिका महाद्वीप के दक्षिण पूर्व में स्थित है इसके अलावा यह उत्तर पूर्व में अटलांटिक महासागर, पश्चिम में प्रशांत महासागर और उत्तर पश्चिम में नार्थ अमेरिका एंव कैरिबियन सागर से घिरा हुआ है। इसका कुल क्षेत्रफल 7,840,000 वर्ग किलोमीटर है। इस महाद्वीप की कुल जनसंख्या 435,194,059 है जो पूरे विश्व का 5.53 प्रतिशत है। दक्षिण अमेरिका का क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा देश ब्राजील है। क्षेत्रफल में सबसे बड़ा होने के कारण यह अपनी सीमा दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के लगभग सभी देशो(इक्वाडोर और चिली को छोड़ कर) से शेयर करता है। आइये देखते है दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में कौन कौन से देश है और उनकी राजधानी और मुद्रा क्या है।

South America country, capital and currency-

 

देश राजधानी करेंसी
1 अर्जेटीना ब्यूनस आयर्स पेसो
2 ब्राजील ब्रासीलिया रियल
3- बोलिविया सुक्रे बोलिवियानो
4- कोलंबिया बोगाटा पेसो
5- चिली सेंटियागों पेसो
6- एक्वाडोर क्वीटो डॉलर
7- गुयाना जार्जटाउन डॉलर
8 पेरू लीमा सोल
9- परागुआ असुन्सियोन गुआरानी
10- उरुग्वे मोण्टेवीडियो पेसो
11- वेनेजुएला काराकास बोलिवर
12 सुरीनाम पारामरिबो डॉलर

दक्षिण अमेरिका के प्रमुख झील

टिटिकाका झील- यह झील वोलीविया तथा पेरु के सीमा पर स्थित है जो एण्डीज पर्वत पर स्थित विश्व की सबसे ऊचीं नवगम्य झील है। यह समुद्र तल से 3,810 मीटर की ऊचाई पर स्थित है। यह दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी झील है।

पूपो झील-यह एण्डीज पर्वत पर स्थित है जो बोलीविया के मध्य में स्थित है।

दक्षिण अमेरिका की नदी-

अमेजन नदी

पराना व उरुग्वे नदी

ओरिनिको नदी

विविध-

  • पनामा जलसंधि या पनामा नहर के द्वारा दक्षिण अमेरिका उत्तरी अमेरिका से अलग होता है।
  • विश्व में ताबें का सबसे बड़ा भंडार चीली के पास है।
  • चिली विश्व में सबसे अधिक नाइट्रेट का उत्पादक देश है।
  • गन्ना का उत्पादन विश्व में सबसे अधिक ब्राजील में होता है।
  • ब्राजील,कोलंबिया और इक्वाडोर काफी उत्पादन में सबसे आगे है।
  • इस महाद्वीप में मुख्य रुप से तीन पठार है
  • गायना का पठार,पेटागोनिया का पठार और ब्राजील का पठार
  • इस महाद्वीप का सबसे ऊचां पर्वत एंडीज माउंटेन पर्वत श्रृंखला है जो हिमालय पर्वत के बाद आता है ।
  • बोलिविया पठार एंडीज पर्वत श्रंखला के बीच में स्थित है।
  • विश्व का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी इसी महाद्वीप में है जिसको माउंट कोटोपैक्सी के नाम से जानते है।
  • इक्वाडोर की राजधानी क्विटो है जो विश्व के सबसे ऊंचाई पर स्थित है।
  • अमेजन नदी आयजन के हिसाब से विश्व की सबसे विशाल नदी है और लम्बाई के हिसाब से दुसरे नम्बर पर है।
  • अमेंजन के जंगल को विश्व का फेफड़ा कहा जाता है।
  • एनाकोंडा अजगर की एक प्रजाती है जो अमेजन के जंगलो में पाये जाते है इनकी लम्बाई 10 से 12 मीटर होती है।
  • पूरे धरती पर उपस्थित जंगलो में अमेजन का जंगल अकेले 20 प्रतिशत ऑक्सीजन देता है
    साउथ अमेरिका का सबसे छोटा देश सूरीनाम है जो 156,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला है। यहां की आबादी लगभग 5,98341 है।
  • दक्षिण अमेरिका में फ्रेंच गुयाना एक ऐसा देश है जहां हिन्दी भी बोली जाती है।

उत्तरी अमेरिका के देश, राजधानी और मुद्रा के बारे में जाने

एशिया महाद्वीप के देश,राजधानी और मुद्रा के बारे में जाने

युरोप महाद्वीपके देश ,राजधानी और मुद्रा के बारे में जाने

अफ्रीकन महाद्वीप देश ,राजधानी और मुद्रा के बारे में जाने

 

सोर्स-

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
The captain who made India the winner of Under 19 World Cup Top ten important point of Fighter movie India vs England second test match result Tableau of Lord Ram’s life consecration ceremony Top batsman who scored double century in test match Ten benefits of Amla, without knowing which you are making the biggest mistake of your life.