This image describe about the 27 current affairs

27 September Current affairs in hindi

27 Current affairs in hindi  27 का  करेन्ट अफेयर्स –

1-खोस्ता-2 वायरस-

एक रिसर्च के मुताबिक कोरोना वायरस की तरह रुस के चमगादड़ो में एक वायरस पाया गया है जिसको खोस्ता-2 वायरस के नाम से जानते है। यह वायरस मनुष्यो को संक्रमित कर सकता है। यदि यह किसी मनुष्य को संक्रमित करता है तो बताया जा रहा है कि इस पर कोविड-19 के टीको का कोई असर नही होता है।

अभी तक इस वायरस से किसी व्यक्ति के संक्रमित होने की न्युज नही आयी है।

शोधकर्ताओं के एक समूह के द्वारा यह पता चला है कि इस वायरस (खोस्ता-2) में स्पाइक प्रोटीन पाया जाता है। तो मानव कोशिकाओ को संक्रमित कर सकता है।

इस वायरस को को पहली बार साल 2020 में खोज लिया गया था।

2- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कर्नाटक यात्रा-

किसी भी राज्य में यह राष्ट्रपति तौर पर यह इनकी पहली यात्रा है।

चामुंडी हिल मैसूर में मैसूर दशहरा महोत्सव का उद्घघाटन करेंगी।

धारवाड़ में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान धारवाड़ के नए परिसर का उद्धघाटन करेगीं

कर्नाटक की राजधानी- बेंगलुरु

कर्नाटक के मुख्यमंत्री-बसवराज बोम्मई

कर्नाटक के राज्यपाल- थावर चंद गहलौत

3- प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जापान की यात्रा-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होगें।

जापान की राजधानी- टोक्यो

जापान के प्रधानमंत्री-फुमियो किशिदा

जापान की मुद्रा- जापानी येन

4- जलदूत ऐप्लीकेशन-

गांवो में चयनित कुओं का जलस्तर पता करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रलाय द्वारा जलदूत ऐप्लीकेशन विकसित किया गया है।

इल एप्लीकेशन की शुरुआत नई दिल्ली से होगा।

ग्राम रोजगार सहायक जलदूत ऐप के माध्यम से साल में दो बार मानसून से पहले और बाद में कुओं का जलस्तर नापा जायेगा।

ग्रामीण विकास मंत्रालय के केन्द्रीय मंत्री- श्री गिरिराज सिंह

5-अमित शाह की गुजरात यात्रा-

केन्द्रिय सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा कहा गया कि सरकार अमूल ब्रांड के साथ विश्व बाजार में कृषि उत्पादो के प्रचार निर्यात के लिए एक मल्टी स्टेट एक्सपोर्ट हाउस स्थापित करना चाहिए।

यह घोषणा अमित शाह द्वारा गुजरात के अहमदाबाद में किया गया है।

अहमदाबाद में अमित शाह द्वारा 237 करोड़ रुपये लागत की अहमदाबाद नगर निगम की विभिन्न जन केंद्रित परियोजाओं का भी उद्धघाटन किया।

विरोचननगर में एक सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र और अहमदाबाद में एसपी रिंगरोड पर भदाज में एक ओवर ब्रिज का उद्धघाटन किया।

26 September Current affairs

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *