This image represent to Bihar state

All information about the Bihar in hindi

Contents hide
1 बिहार Bihar

बिहार Bihar

Bihar जिसका मतलब होता है मठ और मंदिर। यह भारत के उत्तर पूर्व भाग में स्थित यह एक ऐतिहासिक राज्य है। जो जनसंख्या की दृष्टि से तीसरा सबसे बड़ा राज्य है और क्षेत्रफ की दृष्टि से 12 वां सबसे बड़ा राज्य है। । जिसके उत्तर और दक्षिण की तरफ पहाड़ी एरिया होने की वजह से यह दोनो तरफ से उठा हुआ है इसको इतिहास में मगध के नाम से जाना जाता था जिसकी राजधानी पाटलिपुत्र था। अन्य राज्यो की अपेक्षा यहा के इतिहास की वजह से पूरे विश्व के लोग भारत को जानते है। कहा जाता है बिहार में बौद्ध मठो की अधिकता के कारण इसको इसको बिहार के नाम से जाना जाने लगा। प्राचीन समय में बिहार तीन महाजनपदों अंग, मगध और वज्जीसंघ में बटा था।

बिहार के सीमा से लगने वाले राज्य और देश States and Countries bordering Bihar –

बिहार के सीमा से पं. बंगाल,उत्तरप्रदेश और झांरखण्ड आदि राज्य लगे हुए है।

बिहार उत्तर में नेपाल के साथ अपनी सीमा को साझा करता है जो 740 किमी है।

बिहार राज्य का गठन Formation of bihar-

पहले बिहार,झारखंड और प. बंगाल एक राज्य हुआ करते थे लेकिन अंग्रेजो द्वारा बिहार राज्य का गठन 22 मार्च 1912 को बिहार और प. बंगाल को अलग करके अलग अलग राज्य बनाया गया था। 15 नवम्बर 2000 को बिहार से झारखंड को अलग किया गया था।

बिहार में मंडल की संख्या Number of Divesion of Bihar-

बिहार में मंडल की संख्या 9 है। जो निम्न प्रकार है।

पटना,भागलपुर,कोसी मगध, पूर्णिया,दरभंगा, तिररुतो, मुंगेरी, सारण

बिहार के जिले District of Bihar-

बिहार में 2022 में जिलो में जिलो की संख्या 38 है। ये जिले निम्म प्रकार है ।

अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगुसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, गया, गोपालगंज,जमुई, जहानाबांद, कैमूर, कटिहार, खगरिया, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी, सिवान, सुपौल, वैशाली।

बिहार में प्रवाहित होने वाली प्रमुख नदी Important River of Bihar-

बिहार की प्रमुख नदीयों में गंगा,घाघरा,सोन और कोसी है जो इस राज्य को जलपूर्ति करती है। आइये इन नदीयो के बारे में संक्षिप्त फार्म में जानते है।

गंगा नदी-

इस नदी को भागीरथी के नाम से जानते है जो उत्तराखण्ड से निकल कर उत्तर प्रदेश से होते हुए बिहार में प्रवेश करती है।

घाघरा नदी-

इसको हम सरयु नदी के नाम से जानते है। यह लगभग 970 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद यह छपरा में गंगा नदी से मिल जाती है। यह गंगा नदी की मुख्य सहायक नदी है। जिसको पर्वती एरिया में करनाली नदी के नाम से भी जानते है। गोरखपुर में यह राप्ती व गण्डक नदी इसमे आकर मिल जाती है।

सोन नदी-

यह अमरकंटक के सोनमुड़ा से निकलकर 780 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए बिहार के पटना में गंगा नदी में समाहित हो जाती है। इसको अनूपपुर जिले की जीवनरेखा कहा जाता है।

कोसी नदी-

यह नेपाल में हिमालय से निकलती है। वहां से निकलने के बाद हरकपुर में दूधकोसी और सनकोसी से मिल जाती है। त्रिवेणी में अरुण, प्रज्वल तथा तमर नदियों से मिलती है। इसके बाद नदी को सप्तकोशी कहा जाता है। आगे बढ़ने के बाद यह बराहक्षेत्र में तराई में प्रवेश करती है यहां से इसको कोशी कहा जाता है।भीमनगर के क्षेत्र में यह भारत में प्रवेश करती है और राजमहल के निकट गंगा से संगम करती है। वर्षात के दिनो में यह बिहार में बहुत अधिक तबाही मचाती है इसलिए इसको बिहार का शोक कहा जाता है।

कोसी नदी पर 1958 से 1962 के बीच एक बांध बनाया गया था। यह बांध नेपाल में स्थित है जो कोशी की जल धारा को नियत्रित करने के लिए 52 द्वार बनाये गये है।

बिहार के प्रमुख झील Important lake of Bihar-

काँवर झील-

यह बेगूसराय के मंझोल गांव में स्थित है। जो 16 किलोमीटर में फैला है। जो एशिया की सबसे बड़ी गोखुर झील है। इसका निर्माण गंडक नदी को खोद कर किया गया था। कहा जाता है कि यहां पर पक्षीयों की लगभघ 106 प्रजातियां का आना जाना होता है।

कुश्वेर झील-

यह झील लग 20 किलोमीटर से लेकर 100 वर्ग किलोमीटर तक है। यहां पर पक्षीयो की प्रवास की वजह से इसको 1972 में इसको पक्षी अभयारण्य घोषित किया गया था।

घोघा झील-

यह कटिहार जिले के मनिहारी में स्थित है।यह लगभग 5 वर्ग किलोमीटर में फैला है। इसके आसपास बहुत सारी झीलें है।

प्रमुख पर्यटन स्थल Tourism in Bihar-

पर्यटन की दृष्टि से बिहार देश के प्रमुख राज्यो में से एक है। ऐसा इसलिए क्योकि बिहार में अनेक महापुरुष और राजा हुए इसके अलावा यहां पर अनेक ऐतिहासिक स्मारक विद्यमान है। जो पर्यटन को बढ़ावा देते है। आइये जानते है कि बिहार में कौन कौन से शहर पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

बोधगया-

इसको हम उरुवेला के नाम से जानते है जो फल्गु नदी के तट पर बसा है। यही पर भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुयी थी। युनेस्को द्वारा 2002 में महाबोधि मंदिर को विश्व विरासत स्थल के रुप में घोषित किया गया था।

वैशाली-

जैन धर्म के 24वें तीर्थकर महावीर स्वामी का जन्म स्थल है। वैशाली में लिच्छवियों ने विश्व का प्रथम गणतंत्र स्थापिक किया था।

पटना- पर्यटन की दृष्टि से पटना सबसे प्रसिद्ध स्थान है इसका पुराना नाम पाटलीपुत्र है। जिसकी स्थापना हर्यक वंश के शासक उदयन द्वारा किया गया था। आधुनिक पटना का नामकर शेरशाह शूरी द्वारा 16 वीं शताब्दी में किया गया था। सिखो के गुरु गुरु गोविंद सिंह का जन्म यहीं पर हुआ था।

राजगीर-

यह मगध साम्राज्य की राजधानी होती थी। इसका पुराना नाम गिरिव्रज था। प्रथम बौध संगीत अजातुशत्रु के नेतृत्व में यहीं पर सम्पन्न हुआ था।

नालंदा-

नालंदा विश्वविद्यालय दो अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा को पुराने जमाने में केन्द्र था। चीनी यात्री ह्वेनसांग ने 12 वर्षो तक यही पर शिक्षा को ग्रहण किया था।

बिहार के एयर पोर्ट Airport of Bihar-

पर्यटन की दृष्टि से बिहार का अंतर्राष्ट्रीय पहचान है जहां पर लोगो लाखों की संख्या में हर साल पहुँचते है आइये जानते है बिहार में कौन कौन से प्रसिद्ध हवाई अड्डे है।

जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट-

यह पटना में स्थित है जो भारत का 14वां सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है। इसके रनवे की लम्बाई 7000 फीट है। यहां से भारत के प्रमुख शहरो की उड़ाने भरी जाती है। यह बिहार राज्य का मुख्य एयरपोर्ट है।

गया एयरपोर्ट-

यह बिहार का एक मात्र अंतर्राष्ट्रीय एयर पोर्ट है जहां से देश विदेश की उड़ाने भरी जाती है। यह 954 एकड़ में फैला है। इस हवाई अड्डे से आप थाईलैंड, जापान, श्रीलंका,भूटान,वियतनाम, म्यांमार आदि देशो की यात्रा कर सकते है।

दरभंगा एयर पोर्ट-

इस एयरपोर्ट से देश के अंदर उड़ान भरी जाती है इसके रनवे की लम्बाई 9000 फीट है इसको 3000 फुट और बढ़ाने की कवायद चल रही है।

राष्ट्रीय उद्यान-

प्राचीन समय से ही बिहार अपने गौरवशाली इतिहास के लिए प्रसिद्ध रहा यहां की जैवविधता इसको और भी आकर्षण बनाती है। यहां पर जीव व जन्तु को सुरक्षा प्रदान करने के लिए 12 वन्य जीव अभयारण्य है और एक राष्ट्रीय पार्क है।

वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान-

इसकी स्थापना 1989 में किया गया था जो बिहार के पश्चिमी चंपारण में स्थित है। यह बिहार का एक मात्र राष्ट्रीय उद्यान है यह पार्क उत्तर में नेपाल के रॉयल चितवन नेशनल पार्क और पश्चिम में गंडक नदी से घिरा है।

बक्सर पक्षी बिहार-

यह पक्षी बिहार बक्सर में स्थित है। यहां पर लालसर पक्षी जम्मु काश्मीर से प्रवास कर आते है।

पनार डाल्फिन अभ्यारण्य-

गंगा नदी के बाद अररिया जिले से होकर बहने वाली पनार नदी में जलीय प्राणी डॉल्फिन सबसे अधिक मात्रा में पाये जाते है। इस नदी में कॉफी संख्या में डॉल्फिन पायी जाती है।

संजय गाँधी जैविक उद्यान –

यह पटना में स्थित है। जो .67 वर्गकिमी के क्षेत्र में फैला है यह उद्यान गैंडा प्रजनन के लिए प्रसिद्ध है।

राजगीर अभ्यारण्य-

यह उद्यान राजगीर में स्थित है जो 35.84 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला है यह उद्यान काकड़, लंगूर,हिरन, नीलगाय और चीता के लिए प्रसिद्ध है।

गौतम बुद्ध अभ्यारण्य-

यह उद्यान गया में स्थित है। जो 259.5 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला है। इस उद्यान में बाघ, चीता,सांभर,चीतल, नीलगाय आदि जानवर पाये जाते है।

गोगाबिल पक्षी बिहार-

यह पक्षी बिहार कटिहार में स्थित है। जो 217.99 एकड़ में फैला है। इसको पक्षी बिहार के रुप में 1990 में मान्यता मिली थी।

सरेयामान पक्षी बिहार-

यह चंपारण जिला में बेतिया के पास स्थित है। इस झील का पानी पाचन के लिए उपयुक्त माना जाता है।

प्रमुख वंश Major Lineage-

बृहदरथ राजवंश-

बृहदरथ का नाम ऋग्वेंद में भी मिलता है जो राजा वसु के सबसे छोटे बेटे थे। इसके प्रमुख शासक जरासंघ था जो बृहदरथ का बेटा था।

हर्यक राजवंश-

इस वंश का स्थापना बिम्बसार दवारा किया गया था। इन्होने वैवाहिक गठवंधनो के द्वारा अपने साम्राज्य का विस्तार किया था। इनके बाद इनका स्थान अजातशुत ने लिया था। इनके शासक काल में ही महत्मा बुद्ध ने महापरिनिर्वाण को प्राप्त हुए थे और महावीर की पावापुरी में मृत्यु हुयी थी। अजातुशत्रु के बाद उदियन ने इनका स्थान लिया था। जिनसे पाटलिपुत्र शहर की स्थापना किया था।

शिशुनाग राजवंश-

इस वंश की स्थापना शिशुनाग द्वारा किया गया था। इनके शासन काल में मगध की दो राजधानी थी राजगीर और वैशाली

नंद राजवंश-

इस वंश की स्थापना महापद्यानंद द्वारा शिशुनाग का अंतिम शासक नंदीवर्धन की हत्या कर किया था। धनानंद नंद वंश का अंतिम शासक था।

मौर्य साम्राज्य-

मानव सामाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था इन्होने हर क्षेत्र में विकास किया इनके प्रमुख शासक में चंद्रगुप्त मौर्य, बिन्दुसार और अशोक थे।

धर्म-

बौद्ध धर्म से संस्थापक महात्मा बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ती बिहार में हुआ और इनको निर्वाण भी बिहार की धरती पर प्राप्त हुआ था।

जैन धर्म के 24 वें तीर्थकर महावीर का जन्म पटना के दक्षिम-पश्चिम में स्थित पावापूरी कस्बे में हुआ था। इनको निर्वाण भी बिहार की धरती पर हुआ था।

सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिन्द सिंह का जन्म बिहार के पटना के पूर्वी भाग में स्थित हरमंदिर में हुआ था। इसको आजकल पटना साहिब के नाम से जानते है।

प्रमुख धार्मिक स्थल Major Religious Place-

बिहार में हिन्दु, मुसलमान, सिख,ईसाई, बुद्ध और जैन के अनेक धार्मिक स्थल है।

बौद्ध धार्मिक स्थल-

महाबोधि मंदिर बोध गया, विश्व शांति स्तूप राजगीर,बोधिवृक्ष बोधगया।

हिन्दु मंदिर

सूर्य मंदिर औरंगाबाद ,शीतला माता मंदिर पटना, मुडेंश्वरी देवी मंदिर भगवानपुर,पटन देवी मंदिर।

मुस्लिम धार्मिक स्थल-

पत्थर की मस्जिद पटना,शेरशाह सूरी मस्जिद, शाही मस्जिद हाजीपुर।

सिख धार्मिक स्थल-

पटना साहिब पटना, गुरु का बाग,गुरुद्वारा हांडी साहिब मुंगेर

गिरजा घर

पादरी की हवेली,सेंट फ्रांसिस औसिसी चर्च मुजफ्फरपुर

जैन धर्म-

पावापुरी नालंदा,राजगीर नालंदा,कुंड ग्राम कमलदह पटना

बिहार के प्रमुख उद्योग Industires of Bihar–

देश में जितना सब्जी उत्पन्न होता है उसका 9 प्रतिशत अकेले बिहार में होता है और फल पूरे देश का 8 प्रतिशत उत्पादन करता है।

लीची, मधु और दलमखाना उत्पादन में बिहार सबसे अव्वल पर है।

बिहार के लोकनाट्य Folk Dance in Bihar –

बिहार के सास्कृतिक परंपरा में लोकनाट्य की महत्वपूर्ण भूमिका है। विभिन्न शुभ एंव मांगलिक कार्यक्रमो पर इसका आयोजन किया जाता है। प्रमुख लोकनाट्य में डोमकच, विदेशिया, किरतनियाँ और भकुली बंका है।

बिहार के महापुरुष  Great Man of Bihar-

वैसे तो बिहार की धरती महापुरुषो से भरी पड़ी है यहां पर अनेक महान राजा और महापुरुष हुए उनमे से कुछ हम आपको बता रहे है।

प्राचीन समय में  In ancient time-

  • चन्द्रगुप्त मौर्य
  • अशोक
  • आर्यभट्ट
  • गुरुगोबिन्द सिंह
  • चाणक्य
  • महावीर
  • शेर शाह सूरी
  • समुद्र गुप्त
  • वाचस्पति मिश्र
  • स्वतंत्रता सेनानी
  • अनुग्रह नारायण सिंह,
  • वीर कुँवर सिंह
  • बसावन प्रसाद
  • राजेन्द्र प्रसाद,
  • ठाकुर युगल किशोर सिंह

साहित्य-

  • अनामिका
  • गीताश्री
  • अरविन्द
  • श्रीवास्तव
  • शिवसागर

प्रधानमंत्री-

रामगुलाम(प्रधानमंत्री), गिरजा प्रसाद कोइराला(प्रधानमंत्री)

राष्ट्रपति-

राज्यपाल-

  • निखिल कुमार
  • रामेश्वर ठाकुर
  • राम दुलारी सिन्हा
  • श्री निवास कुमार सिन्हा

फिल्म जगत-

  • प्रकाश झा
  • नीरज पाण्डेय
  • तपन सिन्हा
  • राम गोपाल बजाज
  • मनोज बाजपेयी
  • शतुधन सिन्हा
  • सोनाक्षी सिन्हा
  • शेखर सुमन
  • सुशांत सिंह राजपुत
  • आलोक नाथ
  • नेहा शर्मा

व्यवसाय-

  • सुब्रत राय
  • रतन शंकर
  • आरती ठाकुर
  • रघुनाथ पाण्डेय
  • न्युज रिपोर्टर-
  • रवीश कुमार
  • अंजना ओम कश्यप
  • श्वेता सिंह
  • पुण्य प्रसून बाजपेयी

विविध-

  • मुख्यमंत्री- नीतिश कुमार
  • राज्यपाल- फागू चौहान
  • राधानी-पटना
  • इसकी राजकीय पशु बैल है।
  • इसकी राजकीय पुष्प गेंदा का फूल है।
  • राजकीय पक्षी गौरेंया है।
  • राजकीय वृक्ष पीपल है।
  • पवित्र त्यौहार छठ पूजा है।
  • प्रमुख चित्रकला मधुबनी
  • विश्व में माने जाने वाले दो धर्म(बौद्ध और जैन धर्म) का जन्म बिहार में हुआ था।
  • बिहार में बोली जाने वाली भाषा हिंदी,ऊर्दू,मैथली,भोजपुरी, मगधी आदि है।
  • बिहार को जितने वाला प्रथम मुश्लिम शासक बख्तियार खिलजी को माना जाता है।
  • इतिहास कारो के अनुसार बख्तियार खिलजी ने नालंदा विश्वविद्याल को नष्ट किया था।
  • पाटलीपुत्र का संस्थापक उदयन को माना जाता है।
  • जैन धर्म के 24वें तीर्थकर महावीर का जन्म 540 ईं.पू. वैशाली के कुंडग्राम में हुआ था।
  • बौद्ध धर्म से संस्थापक महात्मा बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ती बोधगया में निरंजन नदी के तट पर हुआ था।
  • दशरथ मांझी जिनको माउन्टेन मैन के नाम से जानते है इन्होने अकेले दम पर पहाड़ को काट कर रास्ता बना दिया था।
  • बिहार के तराई क्षेत्र को भारत का उद्यान कहा जाता है।
  • वैदिक काल में बिहार का नाम प्राच्य था।
  • एशिया का सबसे बड़ा नक्षत्र पटना में है।
  • बिहार में सबसे कम जनसंख्या वाला जिला शेखपुरा है।
  • बिहार में सबसे अधिका जनसंख्या वाला जिला पटना है।
  • बिहार मे नमक सत्याग्रह का आरंभ 15 अप्रैल 1930 को हुआ था।
  • बिहार विधान सभा में वर्तमान में 243 सदस्य है
  • बिहार लोकसभा में वर्तमान में 40 सदस्य है।
  • बिहार में राज्यसभा के सीटो की संख्या 16 है।

उत्तराखंड के बारे में जाने

कर्नाटक के बारे में जाने

हरियाणा के बारे में जाने

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
The captain who made India the winner of Under 19 World Cup Top ten important point of Fighter movie India vs England second test match result Tableau of Lord Ram’s life consecration ceremony Top batsman who scored double century in test match Ten benefits of Amla, without knowing which you are making the biggest mistake of your life.