This image represent to Condom

About the Condom कंडोम की कहानी

रोचक तथ्य ।। दुनिया का पहला कंडोम।। Interesting Fact of Condom

कंडोम Condom

इस समय भारत की जनसंख्या की बात की जाय तो भारत की जनसख्या विश्व के जनसंख्या में सबसे अधिक जनसंख्या है। इसका मुख्य कारण है यहां का अंधविश्वास क्योकी लोग इसे भगवान का वरदान मानते है और संबन्ध बनाते समय सुरक्षा का प्रयोग नही करते है। यदि सुरक्षा का प्रयोग करते तो ऐसा नही होता।कंडोम को देश में लांच हुए लगभग 65 साल हो गये फिर भी देश के अधिक्तर लोग इसका प्रयोग करना नही चाहते है। एक रिपोर्ट के अनुसार देश की लगभग देश 90 प्रतिशत लोग कंडोम के बारे मे जानते है इन 90 प्रतिशत में 10 प्रतिशत लोग कंडोम को प्रयोग करने में झिझक नही महसूस करते है। 40 प्रतिशत लोग कंडोम का प्रयोग करना तो चाहते है लेकिन खरीदने में दिक्कत महसूस करते है। इसके अलावा बाकी सब लोग कंडोम प्रयोग करना ही नही चाहते है। नेशनल फैमली हेल्थ सर्वे-5 के अनुसार केवल 10 मे से एक पुरुष कंडोम का इस्तेमाल करता है। ऐसा तब है जब देश की लगभग 90 प्रतिशत लोग कंडोम के बारे में जानते है। 2022 के आकड़ो में यदि धर्म के अनुसार देखा जाय तो कंडोम का प्रयोग करने में सबसे आगे सिख धर्म के लोग है उसके बाद जैन फिर मुस्लमान और फिर हिन्दु है। कंडोम का इस्तेमाल यदि भारत की बात की जाय तो आज भी 50 प्रतिशत से अधिक लोग कंडोम को किसी शॉप से खरीदने में संकोच महसूस करते है। आइये उस कंडोम के बारे जिसकी वजह से अनचाहे गर्भ और अनचाहे बिमारी से बचा जा सकता है।

कंडोम का इतिहास History of Condom-

अमर उजाला में छपे एक रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस की एक गुफा में एक पेटिंग मिली थी जिसमे कंडोम के आकार का एक चित्र मिला था। जो 12 से 15 हजार पुरानी बतायी जा रही है। लेकिन यह निश्चत नही की उस समय इसका प्रयोग गर्भ धारण को रोकने के लिए किया जाता था।

दैनिक भास्कर में छपे खबर के अनुसार 1350 -1220 ईसापूर्व मिस्रवासियो द्वारा लिनन कंडोम का प्रयोग किया जाता था। बताया जाता है लोग सेक्सुअल बीमारियो से बचाने के लिए इसका प्रयोग करते थे।

कंडोम क्या है What is Condom-

यह एक गर्भनिरोधक साधन है जो गर्भ को रोकने के अलावा विभिन्न प्रकार की बिमारीयो(एड्स,और यौन संक्रमित बिमारियों से बचाता है।)यह पुरुष और महिला दोनो के लिए उपलब्ध है।

कंडोम के प्रकार Type of Condom –

सिम्पल कंडोम का प्रयोग अनचाहे गर्भ से बचने के लिए प्रयोग किया जाता है।

डॉट्म कंडोम का प्रयोग महिला को आनंद देने के लिए और योनि में चिकनाहट के लिए प्रयोग किया जाता है।

वार्म कंडोम का प्रयोग महिला साथी को उत्तेजित करने के लिए प्रयोग किया जाता है।

एलोवेरा कंडोम का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते है क्योकी इनके प्रयोग योनि में छिलने से बचाता है।

भारत के लोग कंडोम का प्रयोग क्यो नही करना चाहते है  Why people of India do not want to use condom-

भारत के अधिक्तर लोग कंडोम के प्रयोग से अपने पाटर्नर को सन्तुष्ट नही कर पायेगें।

भारत की अधिक्तर जनसंख्या इसको खरीदने में झिझक महसूस करती है।

भारत अधिकत्तर जनसंख्या की सोच है की बच्चे भगवान की देन है।

पहली बार जो पुरुष सेक्स करता है उसे लगता है कि अगर वह कंडोम का इस्तेमाल करता है तो उसका पाटर्नर उसे प्लेबाय का लेबल लगा सकता है।

अधिक्तर पुरुष की यही सोच होती है कि यदि वह कंडोम का इस्तेमाल करते है तो उन्हें शारीरिक सुख नही मिलेंगा।

कंडोम के इस्तेमाल से फायदे Benefits of using condom –

कंडोम के इस्तेमाल से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है।

कंडोम के इस्तेमाल से विभिन्न प्रकार की बिमारियों से बच सकते है जैसे- HIV/AIDS, गोनोरिया,सिफिलिस और विभिन्न प्रकार की विमारियो से बचा जा सकता है।

कंडोम के प्रयोग से शारीरिक संतुष्टि मिलती है।

कंडोम का प्रयाग यदि सही से किया जाय तो इसके साइड एफेक्ट नही होते है।

वार्म कंडोम आपकी महिला साथी को गर्माहट देने में मदद करता है।

कंडोम के इस्तेमाल से नुकसान Disadvantages of using condom –

यदि आप कंडोम का प्रयोग सही से नही करते है तो कंडोम के फटने का डर होता है जिस गर्भ रुकने का डर रहता है।

कंडोम पतले लेटेक्स पालीयुरेथेन से बने होते है। जो स्पर्म को रोकने के लिए प्रयोग किये जाते है लेकिन इसकी वजह से कई प्रकार के एलर्जी होने का डर बना रहता है।

अमेरिका के दो डॉक्टर द्वारा यह बताया गया है कि कंडोम पर पाउडर और लुब्रिकेंट का इस्तेमाल किया जाता है। पाउडर का इस्तेमाल से ओवेरियन कैंसर होने का डर होता है और फैलोपियन ट्यूब पर फ्राइब्रोसिस महिला को बांझ बना सकता है।

भारत में हर साल लगभग 48 प्रतिशत गर्भपात इसी वजह से होता है।

कंडोम को दुबारा इस्तेमाल नही करना चाहिए क्योकी दुबारा इस्तेमाल करने पर फटने का डर रहता है अथवा विभिन्न प्रकार के वायरस से घिर जाता है।

विविध-

1-ब्रिटेन के डुडली कैसल में मध्ययुगीन शौचालय में जो कंडोम मिले है उसे 1646 के आसपास का बताया जा रहा है यह कंडोम जानवरो या मछली के आंत का बना हुआ बताया जा रहा है।

2-फीमेल कंडोम एक लुब्रिकेटेड पाउच होता है जो योनि के अंदर डाला जाता है।

3-देश में पहला कंडोम हिन्दुस्तान लेटेक्स ने लगभग 58 साल पहले बनाया था।

4-एक रिचर्स के अनुसार पूरे विश्व के वेलेंटाइन डे के दिन कंडोम की विक्री सबसे अधिक होती है।

5-दुनिया का सबसे महंगा कंडोम 200 साल पुराना है यह कंडोम स्पने के शहर में मिला है इसको एन्सडर्म नामक व्यक्ति ने 42,500 में खऱीदा था।

6-1832 चार्ल्स गुडइयर द्वारा आधुनिक कंडोम का आविष्कार किया गया था। और 1844 में इसको पेटेंट कराया गया था।

7-1964 में जब देश की जनसंख्या 470 मिलयन थी तब देश ने पहला कंडोम प्रस्तुत किया।

8-सरकार कंडोम का नाम कामराज रखना चाहती थी लेकिन उस समय कांग्रेस अध्यक्ष कामराज के कारण इसका नाम निरोध पड़ा।

9-एसी नीलसन की रिपोर्ट के अनुसार 2020 में कंडोम का बाजार 180 मिलयन डालर था।

10-26 सितम्बर को जनसंख्या नियंत्रण के लिए हर विश्व गर्भनिरोधक दिवस मनाया जाता है।

माइकल जैक्सन के कैसे इतना गोरा दिखते थे 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
The captain who made India the winner of Under 19 World Cup Top ten important point of Fighter movie India vs England second test match result Tableau of Lord Ram’s life consecration ceremony Top batsman who scored double century in test match Ten benefits of Amla, without knowing which you are making the biggest mistake of your life.