विश्व के  विचित्र फूल

दुखता दिल

Image credit-Pinterest

इस फूल का आकार दिल की तरह होता है फूल के पत्तीयो के नीचे की तरफ एक बूंद की तरह छोटी सी बूद लटकती है। जिसकी तुलना ब्लड के बूद से की गयी है।

मंकी ऑर्चिड

Image credit-Pinterest

बंदर जैसा दिखने वाला यह दूर्लभ प्रजाति का पुष्प जिसको ड्रैकुला सिमिया के नाम से जानते है यह इक्वाडोर के दक्षिण-पूर्वी हिस्से और पेरु में पाया जाता है।

कंकाल वाला फूल

Image credit-Pinterest

मनुष्य की खोपड़ी की तरह दिखने वाला यह दूर्लभ प्रजाती के पुष्प को स्नैपड्रैगन फ्लावर कहते है। यह यह अमेरिका, यूरोप,और उत्तरी अफ्रीका में पाया जाता है।

डक ऑर्चिड

Image credit-Pinterest

इस फूल को कैलियाना के नाम से जाना जाता है। यह लाल और भूरे रंग का मिक्स होता है। यह आस्ट्रेलिया और इसके अगल बगल के देशों में पाया जाता है।

साल्विया माइक्रोफिला हॉट लिप

Image credit-Pinterest

यह एक सदाबहार झाड़ी है जो दक्षिण पूर्वी एरिजोन व पश्चिमी और दक्षिणी मैक्सिको के पहाड़ो में अथवा जंगलो में पाया जाता है। यह गर्मियो में सुंदर लाल व सफेद रंग में खिलता है।

हॉट लिप

Image credit-Pinterest

Hot lips plant दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया, इक्काडोर, कोस्टा रिका में पाया जाता है। इसे हूकर लिप्स के नाम से जानते है क्योकी इसकी पत्तीया होंठ की तरह होती है।

पैरेट फ़लॉवर

Image credit-Pinterest

इस फूल का रंग लाल बैंगनी और सफेद का मिश्रण होता है। यह दुर्लभ भूल बर्मा, भारत और थाईलैंड में पाया जाता है।इसकी खोज 1901 में किया गया था.

एमार्फोफैलस टिटैनियम

Image credit-Pinterest

आरेशिया प्रजाति के इस फूल को टाइटन नाम से जाना जाता है।इस फूल की पत्तीया 8 से 10 फुंट ऊची होती है। यह सुंदर होने के साथ साथ बहुत ही बदबूदार होता है।

हैपी एलियन

Image credit-Pinterest

इस फूल को वर्जिन स्लीपर Virgin Slipper )  के नाम से जानते है। यह दक्षिण अमेरिका के आस-पास पाया जाता है। यह जीवो के परागण के लिए आकर्षित करता है।

बैलेरिना ऑर्चिड

Image credit-Pinterest

इसको टेरेस्ट्रियल स्पाइडर ऑर्चिड के नाम से जानते है इसको सामने से देखने पर लगता है कोई बैलेरिना डॉंसर नाच रही है।

स्वैडल्ड बेबीज

Image credit-Pinterest

इस सफेद रंग के फूल को देखने पर लगता है कि किसी बच्चे को तौलिया में लपेट कर रखा गया है। इस प्रकार के फूल कोलंबियन में पाया जाता है । इसकी खुसबू दालचीनी की तरह होती है।