अग्नीपथ भर्ती योजना Agnipath Bharti scheme-
रक्षा मंत्रालय द्वारा सेना की भर्ती मे बड़ा बदलाव किया गया है अब युवाओ को सेना में भर्ती Agnipath Bharti scheme के द्वारा किया जायेगा। अग्नीपथ के तहत जो भी भर्ती की जायेगी उसका कार्यकाल 4 साल का होगा। सरकार द्वारा यह बताया गया है कि इस समय सेना की औसत उम्र 32 साल है, जिसे अगले कुछ सालों में 26 साल करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया, यह योजना रक्षा बलों के खर्च और आयु प्रोफाइल को कम करने की दिशा में सरकार के प्रयासों का एक हिस्सा है। आइये समझते है कि केन्द्र सरकार द्वारा जो युवाओं को agnipath Bharti scheme के तहत भर्ती किया जा रहा है वह किस तरह काम करेगां।
- इस योजना के तहत युवाओं को 4 साल के लिए भर्ती किया जायेगा।
- 4 साल जब पूरा होगा तो 75 प्रतिशत लोगो को जाब से मुक्त कर दिया जायेगा और आगे रोजगार के सशत्र बलो की सहायता मिलती रहेगी।
- सैन्य मामलो के विभाग ने यह योजना बनाने के लिए 8 देशो के के इसी तरह के माडल का अध्ययन किया है ।
- 25 प्रतिशत युवाओं को ही 4 साल बाद मौका मिलेगा।
- सेवा के दौरान शहीद होते है तो सरकार के द्वारा उनके परिजन को सेवा निधि के साथ 1 करोड़ रुपये दिया जायेगा।
- सेवा के दौरान यदि कौई सैनिक विकलांग हो जाता है तो उसको 44 लाख रुपये दिया जायेगा और बाकी बची नौकरी का पैसा भी दिया जायेगा।
- agnipath Bharti scheme के तहत ग्रेज्युटी और पेंशन के हकदार नही होगें।
- इनको 48 लाख का बीमा प्रदान किया जायेगा जिसके लिए इन्हें को भुगतान देने की जरुरत नही होगी।
- कई निगम ऐसे प्रिशिक्षत और अनुशासित युवाओं के लिए नौकरी आरक्षित करेगा।
- जब नौकरी समाप्त होगा तो युवा को सेवा निधि पैकेज दिया जायेगा जो 11.71 लाख रुपया होगा। इस पर कौई टैक्स नही लिया जायेगा।
- वेतन से जो पैसा कटेगा वह पैसा अग्निवीर कॉर्प्स फंट में जमा होगा।
- जितना पैसा इनके वेतन से कटेगा उतना पैसा सरकार अग्निवीर कॉर्प्स फंट में जमा करेगी। नौकरी समाप्त होने के बाद सरकार इनको 11.71 लाख रुपया प्रदान करेगीं।
- इस साल लगभग 46 हजार युवाओं की भर्ती की जायेगी।
- चार साल में इनको मिलने वाला वेतन-
साल | वेतन | कैश इन हैंड |
प्रथम वर्ष | 30,000 | 21,000 |
दूसरे वर्ष | 33,000 | 23,100 |
तीसरे वर्ष | 36,000 | 25,580 |
चौथे वर्ष | 40,000 | 28,000 |
योग्यता-
साढ़े 17 साल से 21 साल के युवा इसमे शामिल होगें।
जनरल ड्युटी सैनिक के लिए न्युनत योग्यात दसवीं रखी गयी है।
विश्व चैम्पियन निकहत जरीन के बारे में जाने